गंगा दशहरा पर स्नान से मिलती है इन 10 पापों से मुक्ति, जानिए कौन से हैं ये पाप

  • Agency by: Agency
  • Updated May 25, 2026, 07:43 AM IST

Ganga Dussehra 2026 : गंगा दशहरा को बेहद ही खास माना गया है। इस दिन गंगा नदी में स्नान कररने से 10 प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है। आइए जानते हैं कि वे पाप कौन से है।

Ganga Dussehra 2026 : आज 25 मई 2026 को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। यही कारण है कि इस पर्व को गंगा दशहरा कहा जाता है। यहां 'दशहरा' का अर्थ रावण वध वाला दशहरा नहीं, बल्कि 'दस प्रकार के पापों का हरण' माना गया है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान, दान और पूजा करने से व्यक्ति के शरीर, वाणी और मन से जुड़े 10 प्रकार के पापों का नाश होता है। स्कंद पुराण, निर्णय सिंधु और महाभारत जैसे ग्रंथों में भी इसका उल्लेख मिलता है।

Ganga Dussehra 2026   गंगा दशहरा क्यों खास है

गंगा दशहरा पर क्या करें

गंगा दशहरा का क्या अर्थ है

गंगा दशहरा शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है —'गंगा' और 'दशहरा'। यहां दशहरा का मतलब है टदस पापों का नाश करने वालाट। धार्मिक मान्यता है कि मां गंगा के पवित्र जल में स्नान करने से मनुष्य के अंदर मौजूद नकारात्मकता और पाप दूर होते हैं।

End of Feed