Ganga Dussehra 2023 Date and Time: गंगा दशहरा हिंदू धर्म का एक विशेष पर्व है जिसमें मां गंगा के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का भी विधान है। गंगा दशहरा पर स्नान और दान का भी खास महत्व है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर दान की गई चीजों की संख्या 10 होनी चाहिए। मां गंगा को शास्त्रों में बहुत मान दिया गया है। माना जाता है कि गंगा में डुबकी लगाने से समस्त पापों का नाश होता है। गंगा दशहरा पर मां गंगे की विशेष पूजा होती है। यहां जानें गंगा दशहरा 2023 में कब है, गंगा दशहरा 2023 की तिथि व डेट, गंगा दशहरा पर क्या दान करना चाहिए और क्या है गंगा दशहरा 2023 का पंचांग, शुभ मुहूर्त।
Ganga Dussehra 2023 Date in India
गंगा दशहरा 2023 में 30 मई, मंगलवार को मनाया जाएगा। हालांकि ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 29 मई को रात 11: 49 से शुरू हो जाएगी। इसका समापन 30 मई को दोपहर 01:07 पर होगा। गंगा दशहरा पर इस बार हस्त नक्षत्र का योग बन रहा है, जो सुबह 4:29 मिनट से प्रारंभ होकर पूरी रात रहेगा।
गंगा दशहरा पर क्या करें
गंगा दशहरा पर 10 चीजों का दान शुभ माना जाता है। इस दिन दक्षिणा भी 10 ब्राह्मणो को दी जानी चाहिए। गंगा स्नान बहुत शुभ माना जाता है। अगर गंगा में डुबकी न लगा सकें तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें। साथ ही पानी पिलाना भी इस दिन शुभ माना जाता है।
गंगा दशहरा पर क्या दान नहीं करें
गंगा दशहरे पर पुराना सामान, कटे फटे कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए। इस दिन किसी को बासी भोजन भी नहीं देना चाहिए।
