Ganga Dussehra 2023 Date, Puja Timings: जेठ का दशहरा कब है, नोट करें गंगा दशहरा की सही डेट व पूजा का समय और विधि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2023, 02:06 PM IST

Ganga Dussehra 2023 Date, Puja Timings: गंगा दशहरा हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्लपक्ष के दशमी तिथि को बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा का भगवान शिव की जटाओं से धरती पर अवतरण हुआ था। इसलिए खास दिन का विशेष महत्व है। कहते हैं गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की विधि विधान से पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Ganga Dussehra 2023 Date, Time, Puja Muhurat: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा के पावन पर्व का विशेष महत्व है। यह प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाती है। पौराणिक कथा अनुसार, गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा पृथ्वी पर शिव जी की जटाओं से अवतरित हुई थी। ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधि अनुसार देवी गंगा के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में चल रही समस्त कष्टों का निवारण होता है। इतना ही नहीं इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करना भी अतिशुभ और मंगलकारी माना जाता है। यहां जानिए गंगा दशहरा की सही-सही डेट, मुहूर्त पूजा विधि, नियम, इतिहास और महत्व के बारे में।

Jeth Dussehra Kab Hai, Ganga Dussehra 2023 Date

Ganga Dussehra 2023 Date: जेठ का दशहरा कब है

2023 Ganga Dussehra Date Kab Hai: कब है गंगा दशहरा?

पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा ज्येष्ठ माह के दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार गंगा दशहरा 30 मई 2023, मंगलवार को है। इस दिन पवित्र नदी गंगा में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है।

End of Feed