अध्यात्म

Aaj Ka rashifal 30 May 2023: मकर व कुंभ को मिलेगी व्यापार में सफलता तो वृश्चिक की स्थिति होगी खराब, देखें आज क्या करें क्या नहीं

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated May 30, 2023, 05:58 AM IST

Horoscope Today 30 May 2023 (आज का राशिफल 30 मई 2023): मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार के नज़रिए से अच्छा साबति हो सकता है, हालांकि वृश्चिक समेत इन राशि के लोगों को कुछ संभल कर रहने की जरूरत होगी। अपनी राशि अनुसार यहां देखें, कैसा होगा आज का दिन।

Image

राशिफल

Horoscope Today 30 May 2023, आज का राशिफल 30 मई 2023: आज सूर्योदय के समय हस्त नक्षत्र का प्रथम चरण है तथा चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। गुरु व बुध मेष में, शुक्र मिथुन तथा राहु मेष में, मङ्गल कर्क, शनि कुंभ तथा केतु तुला में गोचर रत है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर व कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व कन्या राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

आज का राशिफल 30 मई 2023

1 मेष- आज शुक्र व मङ्गल गोचर जाँब में कोई नवीन कार्य दे सकता है।छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

2 वृष- आज का दिन जाँब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। बुध व चन्द्र गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

3 मिथुन- चन्द्रमा का चतुर्थ व गुरु का मेष गोचर जाँब के लिए मङ्गलमय है। बिजनेस में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। व्यवसाय में परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।

4 कर्क-शुक्र व बुध आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। असत्य से दूर रहें। पिता का आशीर्वाद लें। तिल व गुड़ का दान करें।

5 सिंह-आज चन्द्रमा कन्या राशि यानी द्वितीय गोचर में हैं। सूर्य वृष में है। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग का दान करें।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

6 कन्या-चन्द्रमा आज इसी राशि में है।स्वास्थ्य सुख में प्रगति से प्रसन्नता होगी। परिवार में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

7 तुला- पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मेष राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

8 वृश्चिक- आज गुरु का मेष व चन्द्रमा का कन्या राशि में गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जाँब में सफलता देगा। सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। कम्बल का दान करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

9 धनु- पंचम गुरु संतान के लिए अनुकूल हैं। जाँब में उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

10 मकर- व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कन्या व तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।छात्र सफल रहेंगे। राहु के द्रव्य उड़द इत्यादि का दान करें।

11 कुंभ- आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है। चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

12 मीन- मङ्गल व गुरु जाँब में बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।पीला व लाल रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें अन्न का दान करें। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article