Ganga Dussehra 2023 date, daan ke niyam (गंगा दशहरा पर क्या दान करें): सनातन धर्म के अनुसार हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि, गंगा दशहरा के दिन मोक्ष दायिनी मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। और इसी पावन बेला का उत्सव मनाने हेतु हर साल इस तिथि पर गंगा दशहरा मनाते हैं और मां गंगा का पूजन कर उनसे सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। गंगा दशहरा पर गंगा स्नान, उपवास, आरती, भजन के साथ साथ दान-पुण्य का बहुत गहरा महत्व होता है। ज्योतिष अनुसार इस साल गंगा दशहरा का पावन त्योहार आज यानी 30 मई है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि, इस दिन मां गंगा की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा हर जातक पर बनी रहती है।
ये भी पढे़ं: गंगा दशहरा 2023 तिथि, पूजा विधि और मुहूर्त
गंगा दशहरा पर क्या दान करें, Ganga Dussehra 2023 Daan ke Niyam
गंगा दशहरा पर दान करने से जातकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि का संचार होता है। धार्मिक मान्यता है कि, इसी तिथि पर भगवान शिव की जटाओं से माता गंगा का अवतरण धरती पर हुआ था। और इसी बात का उत्सव मनाने के लिए गंगा दशहरा पर माता गंगा, भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा होती है। गंगा दशहरा पर इस साल बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें रवि योग, सिद्ध योग और धन योग सबसे खास हैं। गंगा दशहरा पर जातक मां गंगा के पवित्र जल में स्नान कर जो भी मनोकामनाएं मांगते हैं, वो अवश्य ही पूरी होती है। इसी के साथ गंगा मां के नाम का दान भी बहुत सिद्धि प्राप्त है, यहां देखें गंगा दशहरा पर क्या दान करना होगा -
- गंगा दशहरा पर गरीब और जरुरतमंद लोगों को खाना और कपड़ें दान करने से बहुत लाभ होता है।
- मान्यता है कि, गंगा दशहरा पर जो भी चीज़ दान की जाएं उनकी संख्या 10 होनी चाहिए।
- 10 फल दान करें
- 10 पंखों का दान करें
- 10 सुराही
- 10 छाते
- अन्न के 10 हिस्से
- 10 ब्राह्मणों का भोज
- वस्त्र
- पूजन सामग्री
- श्रृंगार सामग्री
- शक्कर
- नमक
- घी
- जल
दान के लिए शुभ मुहूर्त
30 मई को मनयाा जाने वाला गंगा दशहरा को जेठ दशहरा भी कहा जाता है, जेठ दशहरा को धूम-धाम से मनाने एवं मां गंगा को प्रसन्न करने हेतु आप भी गंगा स्नान और पूजन के साथ साथ दान कर लाभ प्राप्ति कर सकते हैं। गंगा दशहरे की शुभ तिथि व दान का मुहूर्त सुबह 8 बजकर 23 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक और फिर सफलता योग सुबह 11 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 45 तक रहेगा।
