Ganga Dussehra 2023 Date kab hai, Shubh Muhurat, Puja Vidhi and Importance: सनातन धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। यह दिन मां गंगा को समर्पित होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार गंगा दशहरा का पावन पर्व ज्येष्ठ माह से शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया (Ganga Dussehra 2023) जाता है। इसे गंगा अवतरण के नाम से भी (Ganga Dussehra 2023 Date) जाना जाता है। पौराणिक कथाओं की मानें तो इस दिन मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से होते हुए धरती पर अवतरित हुई थी। मान्यता है कि, इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान दान कर मां गंगा की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण (Ganga Dussehra 2023 Kab Hai) होती हैं। तथा जीवन में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है। पुरणों में भी इस दिन का उल्लेख किया गया है।
Ganga Dussehra 2023 Date kab hai: कब है गंगा दशहरा 2023, नोट करें तिथि व शुभ मुहूर्त
शास्त्रों में वर्णित एक श्लोक के अनुसार गंगा दशहरे के पावन अवसर पर गंगा स्नान करने से समस्त पापों से मुक्ति (Ganga Dussehra 2023 Shubh Muhurat) मिलती है। साथ ही इस दिन महादेव औऱ माता पार्वती की पूजा का भी विधान है। कहा जाता है कि, इस दिन विधिवत भोलेनाथ की पूजा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद अपने भक्तों पर सदैव बना रहता है। वहीं इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान आदि करने से पितरों का आशीर्वाद सदा अपने परिजनों पर बना रहता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं कब है गंगा दशहरा, शुभ मुहूर्त व इस दिन किन चीजों का दान आदि करना माना जाता है शुभ।
Ganga Dussehra 2023 Date: कब है गंगा दशहरा
इस बार लोग गंगा दशहरा की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति में है। हिंदू पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ माह से शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस बार गंगा दशहरा का पावन पर्व 30 मई 2023, मंगलवार को है। दशमी तिथि की शुरुआत 29 मई को रात 11 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 30 मई को दोपहर 1 बजकर 07 मिनट पर समाप्त हो रही है। इस दिन हस्त नक्षत्र का योग बन रहा है, जो सुबह 4 बजकर 29 मिनट से प्रारंभ होकर पूरी रात रहेगा।Ganga Dussehra 2023 Date, Shubh Muhurat, Timing, गंगा दशहरा 2023 तिथि, शुभ मुहूर्त
| कब है गंगा दशहरा | 30 मई 2023, मंगलवार |
| दशमी तिथि प्रारंभ | 29 मई, रात 11:49 |
| दशमी तिथि का अंत | 30 मई 2023, बुधवार, दोपहर 1:07 पर |
| हस्त नक्षत्र | 30 मई 2023, सुबह 4:29 पर |
