अध्यात्म

Aaj Ka rashifal 28 May 2023: आज मेष, मकर व कर्क को जॉब में मिल सकता है प्रमोशन, देखें कैसी रहेगी आपकी स्थिति

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated May 27, 2023, 06:27 PM IST

Horoscope Today 28 May 2023 (आज का राशिफल 28 मई 2023): मेष, मकर व कर्क राशि के जातकों को जॉब में प्रमोशन मिलेगा। हालांकि धनु और कुंभ राशि वालों के लिए थोड़ा मुश्किल समय रह सकता है। राशि अनुसार यहां देखें कैसे होगा आपका दिन, क्या करना रहेगा शुभ और किन चीज़ों से बचाव है जरूरी।

Image

Horoscope Today, 28 May 2023

Horoscope Today 28 May 2023, आज का राशिफल 28 मई 2023: आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रथम चरण है व चन्द्रमा सिंह राशि में जाएंगे। सूर्य वृष, शुक्र मिथुन, मङ्गल कर्क, गुरु, बुध तथा राहु मेष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मकर राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा कर्क राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

Aaj Ka Rashifal 28 May 2023

1. मेष- पंचम चन्द्रमा शिक्षा में लाभ देंगे । आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है, ध्यान व योग करें। नौकरी में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। गाय को पालक खिलाइए।

2. वृष - रियल स्टेट व्यवसाय से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। शुक्र बैंकिंग नौकरी में सफलता देगा। चन्द्रमा यात्रा को शुभ बनाएंगे। धन का व्यय हो सकता है। चन्द्रमा व मङ्गल कल्याणकारी हैं। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन - गुरु व चन्द्रमा नौकरी में प्रगति देंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द व गुड़ का दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें।

4. कर्क -आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। मीडिया, आईटी व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है।विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। पिता का आर्शीवाद लें।

5. सिंह - आज वृष के सूर्य आपको राजनीति में सफलता देंगे। अपराजिता का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।

6. कन्या - गुरु व चन्द्रमा नौकरी में सफलता देंगे। व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। धार्मिक यात्रा सफलता दे सकता है। गुरु का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

7. तुला - नौकरी में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। बड़े भाई का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। अन्न का दान लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक - आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। गुड़ व चावल का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। मकान क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें। शुक्र व बुध व्यवसाय को बेहतर करेंगे।

9. धनु - नौकरी में पद परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। बैगनी व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।चने की दाल का दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें।

10. मकर - शुक्र व बुध राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। चतुर्थ गुरु शुभ हैं। चन्द्र व बुध गोचर से पॉलिटीक्स में लाभ हो सकता है। गुरु के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।तिल का दान करें।

11. कुंभ - तृतीय गुरु नौकरी में सफल करेंगे। आज बिजनेस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। नौकरी परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। तिल व चावल का दान करें।

12. मीन - बुध व गुरु दिवस को मङ्गलमय रहेंगे। शुक्र व बुध धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वितीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। गुड़ व मसूर का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। धार्मिक यात्रा से खुश रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article