अध्यात्म

Ganga Dussehra 2023 Date: 29 या 30 कब है गंगा दशहरा? नोट करें तिथि व शुभ मुहूर्त, जानें किन 10 चीजों का दान करना शुभ

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 27, 2023, 01:31 PM IST

Ganga Dussehra 2023 Date kab hai, Shubh Muhurat, Puja Vidhi and Importance: हिंदू पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ माह से शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। हालांकि इस बार लोग गंगा दशहरा की तिथि 29 या 30 को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आप जान सकते हैं कि गंगा दशहरा 29 या 30 कब है। साथ ही इस दिन किन चीजों का दान आदि करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

Image

Ganga Dussehra 2023 Date kab hai: कब है गंगा दशहरा 2023, नोट करें तिथि व शुभ मुहूर्त

Ganga Dussehra 2023 Date kab hai, Shubh Muhurat, Puja Vidhi and Importance: सनातन धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। यह दिन मां गंगा को समर्पित होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार गंगा दशहरा का पावन पर्व ज्येष्ठ माह से शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया (Ganga Dussehra 2023) जाता है। इसे गंगा अवतरण के नाम से भी (Ganga Dussehra 2023 Date) जाना जाता है। पौराणिक कथाओं की मानें तो इस दिन मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से होते हुए धरती पर अवतरित हुई थी। मान्यता है कि, इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान दान कर मां गंगा की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण (Ganga Dussehra 2023 Kab Hai) होती हैं। तथा जीवन में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है। पुरणों में भी इस दिन का उल्लेख किया गया है।

शास्त्रों में वर्णित एक श्लोक के अनुसार गंगा दशहरे के पावन अवसर पर गंगा स्नान करने से समस्त पापों से मुक्ति (Ganga Dussehra 2023 Shubh Muhurat) मिलती है। साथ ही इस दिन महादेव औऱ माता पार्वती की पूजा का भी विधान है। कहा जाता है कि, इस दिन विधिवत भोलेनाथ की पूजा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद अपने भक्तों पर सदैव बना रहता है। वहीं इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान आदि करने से पितरों का आशीर्वाद सदा अपने परिजनों पर बना रहता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं कब है गंगा दशहरा, शुभ मुहूर्त व इस दिन किन चीजों का दान आदि करना माना जाता है शुभ।

Ganga Dussehra 2023 Date: कब है गंगा दशहरा

इस बार लोग गंगा दशहरा की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति में है। हिंदू पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ माह से शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस बार गंगा दशहरा का पावन पर्व 30 मई 2023, मंगलवार को है। दशमी तिथि की शुरुआत 29 मई को रात 11 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 30 मई को दोपहर 1 बजकर 07 मिनट पर समाप्त हो रही है। इस दिन हस्त नक्षत्र का योग बन रहा है, जो सुबह 4 बजकर 29 मिनट से प्रारंभ होकर पूरी रात रहेगा।

Ganga Dussehra 2023 Date, Shubh Muhurat, Timing, गंगा दशहरा 2023 तिथि, शुभ मुहूर्त

कब है गंगा दशहरा 30 मई 2023, मंगलवार
दशमी तिथि प्रारंभ29 मई, रात 11:49
दशमी तिथि का अंत 30 मई 2023, बुधवार, दोपहर 1:07 पर
हस्त नक्षत्र30 मई 2023, सुबह 4:29 पर

Ganga Dussehra 2023 Date: गंगा दशहरा का महत्व

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। इस दिन मां गंगा के साथ भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा का भी विधान है। कहा जाता है कि इस दिन विधिवत त्रिदेवों की पूजा अर्चना करने से भगवान का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहता है। साथ ही गंगा दशहरा के अवसर पर हरिद्वार जैसे पवित्र नदी में स्नान करने व गरीब, जरूरतमंद व ब्राह्मण को दान आदि करने से व्यक्ति जाने अनजाने में किए गए अपने सभी पापों से मुक्त होता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं गंगा दशहरा के अवसर पर व्यक्ति को किन चीजों का दान करना चाहिए।

Ganga Dussehra 2023: इन चीजों का दान करना शुभ

गंगा दशहरा के व्यक्ति को किसी गरीब, जरूरतमंद व ब्राह्मण को जल, अन्न, फल, नमक, तेल, गुण, वस्त्र, पूजन व सुहाग सामाग्री का दान करना शुभ माना जाता है। हालांकि ध्यान रहे शास्त्रों में वर्णित एक कथा के अनुसार दान करते वक्त ध्यान रखें कि, आप जिस भी वस्तु का दान करते हैं, उसकी संख्या कम से कम 10 होनी चाहिए। वहीं दक्षिणा देते समय भी ध्यान रहे कि, 10 ब्राह्मणो को दें। हिंदू धर्म की मानें तो इस दिन प्यास को पानी पिलाने से कई तपस्या के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है।

Ganga Dussehra 2023: इन चीजों का भूलकर ना करें दान

शास्त्रों की मानें तो इस दिन पुराने व फटे कपड़े का भूलकर भी दान नहीं करना चाहिए। साथ ही ध्यान रहे किसी को बासी भोजन ना खिलाएं। इससे आपको तमाम तरह की परेशानियां हो सकती हैं।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article