Ganesh Ji Ki Aarti in Hindi Lyrics: देखें गणपति जी की आरती 'जय गणेश जय गणेश' ल‍िर‍िक्‍स लिखित ह‍िंदी में

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 6, 2023, 05:15 PM IST

Ganesh Ji Ki Aarti in Hindi Lyrics: जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवा...हर पूजा में इस आरती को जरूर करें शामिल।

Shri Ganesh Aarti With Lyrics: हिंदू धर्म में गणेश भगवान की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गणपति जी को प्रथम पूज्य देवता का वरदान मिला था जिस वजह से किसी भी शुभ काम या पूजा की शुरुआत गणेश जी की अराधना से की जाती है। गणेश जी को हिंदी महीने की चतुर्थी तिथि समर्पित है। हर महीने में दो चतुर्थी तिथि पड़ती है एक संकष्टी चतु्र्थी तो दूसरी विनायक चतुर्थी। कहते हैं इस दिन गणेश जी की पूजा-अर्चना और इनकी आरती करने से व्यक्ति के सारे दुख दूर हो जाते हैं। यहां देखें गणेश जी की आरती के हिंदी लिरिक्स।

ganesh ki ki aarti

Ganesh Aarti: गणेश जी की आरती, जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा

गणेश जी की आरती सुबह-शाम पूजा के समय जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। गणपति जी की पूजा करते समय इनके प्र‍िय भोग जैसे क‍ि मोदक, लड्डू जरूर शाम‍िल करें। कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से गणेश जी की आरती करता है उसे तमाम सुखों की प्राप्ति होती है।

End of Feed