Ganesh Chaturthi 2025 Date: गणेश चतुर्थी कब मनाई जाएगी 2025 में, अभी से ही नोट कर लें तिथि और शुभ मुहूर्त

Ganesh Chaturthi 2025 Date: गणेश चतुर्थी के दिन भगवान विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानें कि साल 2025 में गणेश चतुर्थी का व्रत कब मनाया जाएगा और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में।

Ganesh Chaturthi 2025 Date: सनातन परंपरा में गणेश चतुर्थी के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। ये पर्व 10 दिनों तक मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है और अनंत चतुर्दशी के दिन इस पर्व का समापन होता है। इस पर्व के दौरान लोग अपने घरों में गणपति जी की स्थापना करते हैं और उनकी विधिवत पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा पूरे विधि- विधान से साधक की सारी इच्छाएं पूरी होती है और उनके बिगड़े काम बन जाते हैं। आइए जानें कि साल 2025 में गणेश चतुर्थी का त्योहार कब मनाया जाएगा।

Ganesh Chaturthi 2025 Date (गणेश चतुर्थी 2025 में कब है)

हिंदू पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। ऐसे में साल 2025 में गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025 को बुधवार के दिन मनाया जाएगा।

End of Feed