अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 25 December 2024: तुलसी पूजन दिवस के दिन क्या होगा अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 25 December 2024(आज का पंचांग 25 दिसंबर 2024): तुलसी पूजन के दिन सूर्योदय का समय सुबह 07:08 मिनट तक रहेगा। आज के दिन चित्रा नक्षत्र दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर होगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 25 December 2024(आज का पंचांग 25 दिसंबर 2024): आज परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दिन फिर रात्रि 10:30 के बाद एकादशी लग जायेगी। लेकिन आज दशमी तिथि ही मान्य है। आज बुधवार है। आज श्री गणेश जी की उपासना करें,भैरव पूजा तिथि भी है। बटुक भैरव स्तोत्रम पाठ का बहुत महत्व है। दान पुण्य करें। श्री गणेश जी कल्याणकारी हैं। गणपति जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गणेश जी के नाम पर रखा गया व्रत समृद्धि देगा। इस माह गंगा स्नान व दान पुण्य करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान विष्णु जी की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करें। आज राहु से सम्बंधित द्रव्यों उड़द व कम्बल इत्यादि का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

Aaj Ka Panchang 25 December 2024(आज का पंचांग 25 दिसंबर 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-पौष, कृष्ण पक्ष,पर्व - दशमी, बुधवार व्रत

तिथि-दशमी10:30 रात्रि तक तत्पश्चात एकादशी

दिवस -बुधवार

सूर्योदय-07:08am

सूर्यास्त-05:24pm

नक्षत्र- चित्रा 03:21 pm तक फिर स्वाती

चन्द्र राशि -कन्या,स्वामी ग्रह -बुध

सूर्य राशि- धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति

करण- वणिज 09:13 am तक फिर तैतिल

योग- अतिगण्ड 09:48 pm तक फिर सुकर्मा

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-नहीं है।

2विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:29pm तक

3गोधुली मुहूर्त-06:20pm से 07:23pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:04m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:07am से 07:42am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:44से 12:29तक रात

संध्या पूजन-06:27 pm से 07:08pm तक

दिशा शूल-उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक

क्या न करें-असत्य का साथ मत दें।क्रोध से बचें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article