अध्यात्म

Ganesh Chaturthi 2024: कब से शुरू होगा गणेश उत्सव, यहां नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Ganesh Chaturthi 2024 (कब है गणेश चतुर्थी 2024): गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस उत्सव में भगवना गणपति की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानें इस साल गणेश चतुर्थी का उत्सव कब से शुरू होगा और इसका महत्व।

Image

Ganesh Chaturthi 2024

Ganesh Chaturthi 2024 Date And Time: सनातन परंपरा में गणेश उत्सव का पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये उत्सव पूरे 10 दिनों तक चलता है। इन पूरे 10 दिनों में भगवान गणेश जी की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दौरान लोग अपने घरों में गणपति जी की स्थापना करती हैं। गणेश उत्सव खासतौर पर महाराष्ट्र में मनाया जाता है। महाराष्ट्र में ये त्योहार बहुत ही बड़े स्तर मनाते हैं और धूमधाम के साथ गणपति जी की स्थापना करते हैं और जगह- जगह पर पंडाल लगाकर गणेश जी की पूजा की जाती है। ये पर्व गणेश चतुर्थी से शुरू होता है और अनंत चतुर्थी तक चलता है। इस समय में बप्पा को घर में लाने से घर में सुख, समृद्धि आती है। आइए जानें इस साल गणेश चतुर्थी कब है और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Ganesh Chaturthi 2024 Date (साल 2024 में गणेश चतुर्थी कब है)

गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। इसी दिन से गणेश उत्सव की भी शुरुआत होती है। इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 7 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। इसके साथ ही गणेश विसर्जन 17 सितंबर 2024 को किया जाएगा।

Ganesh Chaturthi 2024 Shubh Muhurat (गणेश चतुर्थी 2024 शुभ मुहूर्त)

इस साल भादव महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 06 सितंबर 2024 को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 7 सितंबर को शाम 05 बजकर 37 मिनट पर होगा। ऐसे में गणेश चतुर्थी 7 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में गणेश जी की स्थापना करना शुभ होगा।

Ganesh Utsav End Date 2024 (गणेश उत्सव का समापन कब होगा 2024)

गणेश उत्सव की शुरुआत गणेश चतुर्थी के दिन से होती है। वहीं इस उत्सव का समापन अनंत चतुर्थी के दिन होता है। इस साल गणेश उत्सव 7 सितंबर 2024 से शुरू होगा और 17 सितंबर 2024 को मंगलवार के दिन इस उत्सव का समापन होगा। इस दिन गणेश विसर्जन के साथ इस पर्व की समाप्ति होती है।

Ganesh Chaturthi Puja Vidhi (गणेश चतुर्थी पूजा विधि)

  • गणेश चतुर्थी के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का सकंल्प लें।
  • उसके बाद अपने घर में साफ स्थान पर गणेश जी को स्थापित करें।
  • आप अपने घर में ईशान कोण में शुभ मुहूर्त में बप्पा की स्थापना कर सकते हैं।
  • फिर बप्पा को दूर्वा, फूल और अक्षत गणेश जी को अर्पित करें।
  • उसके बाद गणेश चतुर्थी की कथा का पाठ करें और आरती करें।
  • अंत में गणपति को मोदक का भोग लगाएं और प्रसाद के रूप में सबको बाटें।

Ganesh Chaturthi Significance (गणेश चतुर्थी महत्व)

गणेश चतुर्थी का शास्त्रों में बहुत महत्व है। गणेश चतुर्थी का त्योहार विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। गणेश चतुर्थी के त्योहार गणेश उत्सव शुरू होता है। ये पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के सारे बिगड़े काम बनते हैं और परिवार में सुख, समद्धि आती है। भगवान गणेश को रिद्धि सिद्धि का दाता माना जाता है। इनकी पूजा से साधक के जीवन में रिद्धि सिद्धि आती है। छात्र के द्वारा गणेश जी की पूजा करने से बच्चे को बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article