अध्यात्म

Ganesh Chaturthi 2023 Date: कल है गणेश चतुर्थी, जानिए क्यों मनाया जाता है ये त्योहार और क्या है इसका महत्व

Ganesh Chaturthi 2023 Date Kab Hai: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी के पर्व का खास महत्व है। इस दिन विधि- विधान से गणेश जी की पूजा की जाती है। इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार 19 सितंबर 2023 को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। क्यों मनाई जाती है गणेश चतु्र्थी। क्या है इसका महत्व है। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

GANESH CHATURTHI 2023

Ganesh Chaturthi 2023 Date: सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी के त्योहार का बहुत महत्व है। इस दिन को बप्पा के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। ये पर्व पूरे 10 दिनों तक चलता है। इस बार गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023 को मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घर में 10 दिनों को लिए बप्पा को लेकर आते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान गणेश भगवान 10 दिनों के लिए धरती लोक पर आते हैं और अपने भक्तों की सारी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं। गणेश जी की स्थापना गणेश चतुर्थी के दिन की जाती है और इसका विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। इस बार 19 सितंबर को बप्पा घर में पधारेंगे और 28 सितंबर को इनका विसर्जन किया जाएगा। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती है और इसका क्या महत्व है।

गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती है

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और इसका एक मुख्य कारण है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इसके अलावा एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार, महर्षि वेदव्यास जी ने भगवान गणेश से महाभारत की रचना को लिपिबद्ध करने के लिए कहा था ।इसके बाद गणेश चतुर्थी के दिन ही व्यास जी ने श्लोक पढ़ना शुरू किया और गणेश जी ने उसे लिखना शुरू किया। उन्होंने 10 दिनों तक लगातार लिखा और 10 दिनों के भीतर गणेश जी धूल और गंदगी की परत से ढक गए। इस परत को साफ करने के लिए गणेश जी ने 10वें दिन सरस्वती नदी में स्नान किया । तभी से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाने लगा।

गणेश चतुर्थी महत्व ( Ganesh Chaturthi Importance)

हिंदू धर्म में इस दिन का बहुत महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गणेश जी को प्रथम देव माना जाता है। इसी कारण से किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है। हिंदुओं का मानना है कि इस दिन भगवान गणेश का पुनर्जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को गणेश उत्सव (गणेश चतुर्थी) के रूप में मनाया जाता है। ये त्योहार महाराष्ट्र में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन से बप्पा अपने भक्तों को घर पर 10 दिन के आते हैं और उनकी सारी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं।

गणेश स्थापना मुहूर्त का समय 2023( Ganesh Puja Shubh Muhurat)

गणेश चतुर्थी 2023 - 19 सितंबर 2023

चतुर्थी तिथि की शुरुआत- 18 सितंबर 12:39 मिनट पर

चतुर्थी तिथि समाप्त- 19 सितंबर 1:43 मिनट पर

गणेश स्थापना (पूजा मुहूर्त का समय)- 19 सितंबर 11:00 बजे से 1 बजकर 26 मिनट पर

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article