Ganesh Chaturthi 2023 Date and Time: हिंदू धर्म में गणेश उत्सव का खास महत्व है। गणेश उत्सव केवल महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी पर लोग भगवान गणेश को नौ दिनों तक पूजा करने के लिए अपने घर लाते हैं और अनंत चतुर्थी के दिन गणपति विसर्जन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणपति भक्तों के बीच रहते हैं, उनकी चिंताओं को सुनते हैं और सभी बाधाओं को दूर करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान घर में गणपति बैठाने से साधक के सारे काम पूरे होते हैं। यहां देखें गणेशोत्सव 2023 कब है और गणेश चतुर्थी 2023 की डेट।
ganesh chaturthi 2023
Ganesh Chaturthi 2023 Date in Hindi
गणेश चतुर्थी 2023 कब है : हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। ये उत्सव पूरे 10 दिन तक चलता है। इस उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। गणेश चतुर्थी के दिन श्रद्धालु गणपति को अपने घर लाते हैं। इस वर्ष गणेश उत्सव 19 सितंबर, 2023 को गणेश चतुर्थी से शुरू होगा। वहीं इसका समापन 28 सितंबर 2023 को अनंत चतुर्थी पर होगा। अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी का विसर्जन करके भक्त अगली बार बप्पा को फिर से आने का निमंत्रण देते हैं। पूरे 10 दिन बप्पा के भक्त पूरी तरह से गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे रहते हैं।गणेश स्थापना 2023 का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष भाद्रपद की शुक्ल पक्ष चतुर्थी का आरंभ 18 सितंबर 2023 को दोपहर 12:39 बजे से हो रही है और 19 सितंबर, 2023 को दोपहर 1:43 बजे समाप्त होगाी। ऐसे में उदयतिथि के अनुसार भगवान गणेश की स्थापना का सबसे उपयुक्त समय 19 सितंबर को सुबह 11:07 से दोपहर 01:34 बजे तक रहेगा। शुभ मुहूर्त में मूर्ती स्थापित करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। यदि आप भी इस बार अपने घर में बप्पा को लाना चाहते हैं तो इस शुभ मुहूर्त पर ही उन्हें स्थापित करें।
Ganesh Chaturthi 2023 Date and Time
| भाद्रपद की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि का आरंभ : | 18 सितंबर, दोपहर 12:39 बजे से |
| भाद्रपद की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि का समापन : | 19 सितंबर दोपहर 1:43 बजे पर |
| गणेश जी की स्थापना का शुभ मुहूर्त : | 19 सितंबर को सुबह 11:07 से दोपहर 01:34 बजे तक |
