Ganesh Chaturthi Bhog: गणेश उत्सव के दौरान बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग, भरे रहेंगे भंडार

Ganesh Chaturthi Bhog: गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार की सबसे ज्यादा धूम महाराष्ट्र में देखने को मिलती है। इस समय में लोग अपने घर पर बप्पा को विराजमान करते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं। आइए जानते हैं गणेश उत्सव के समय में बप्पा को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Ganesh Chaturthi Bhog 2023: गणेश उत्सव की शुरूआत हो चुकी है। 19 सितंबर 2023 गणेश चतुर्थी के दिन से ही ये पर्व आरंभ हो गया है। गणेश उत्सव पूरे 10 दिन तक पूरे देश में बहुत ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान बप्पा की मूर्ति की स्थापना की जाती है और हर दिन अलग- अलग प्रकार के भोग लगाए जाते हैं। इस समय में गणेश जी की पूजा -अर्चना करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान भक्त अपने भगवान बप्पा को बहुत सी चीजों का भोग लगाते हैं। आइए जानते हैं यदि आपने भी बप्पा को घर पर स्थापित किया है तो उन्हें किन चीजों का भोग लगा सकते हैं। यहां देखें लिस्ट।

ganesh bhog

ganesh bhog

इन चीजों का लगाएं भोग (Ganesh Chaturthi Bhog)

शंकरपाली

इसे शक्कर पारे भी कहा जाता है और यह एक महाराष्ट्रीयन नाश्ता है। यह मीठा और कुरकुरा होता है। यह भारतीय मीठा नाश्ता आटा, चीनी, सूजी और भरपूर घी से बनाया जाता है। यह तला हुआ नाश्ता न केवल महाराष्ट्र में बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी लोकप्रिय है। इसे भगवान गणेश को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद की थाली में भी रखा जाता है। चूंकि इसे घर पर बनाना आसान है इसलिए आप इसे बाजार से खरीदने की बजाय घर पर भी बना सकते हैं।

End of Feed