Ganadhip Chaturthi Ka Chand Kab Niklega (गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का चांद आज कब निकलेगा), Moon Rise Today Time in India: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान श्री गणेश को समर्पित होता है। इस दिन व्रत करने वाले भक्त पूरे दिन उपवास रखते हैं और चांद निकलने के बाद ही व्रत खोलते हैं। मान्यता है कि चंद्र दर्शन के बाद भगवान गणेश स्वयं व्रती के सभी संकटों को दूर करते हैं। यहां से आप जान सकते हैं कि आज चांद कितने बजे निकलेगा? आज 8 नवंबर 2025 को चंद्रोदय का समय क्या है? आपके शहर में आज चांद कब निकलेगा?
शहर अनुसार चांद निकलने का समय 2025-
| नई दिल्ली | 7:59 PM |
| नोएडा | 7:58 PM |
| पटना | 7:34 PM |
| गोरखपुर | 7:38 PM |
| लखनऊ | 7:49 PM |
| मुंबई | 8:44 PM |
| भोपाल | 8:09 PM |
| हैदराबाद | 8:26 PM |
| रांची | 7:41 PM |
| चंडीगढ़ | 7:54 PM |
| वाराणसी | 7:46 PM |
| अहमदाबाद | 7:51 PM |
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के दिन चांद निकलने के बाद क्या किया जाता है?
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के दिन जब चंद्रमा दिखाई दे, तो सबसे पहले उसका दर्शन करें। परंपरानुसार तांबे या स्टील के पात्र में चंद्रमा को दूर्वा, अक्षत और जल अर्पित करें। ॐ सोमाय नमः और ॐ चन्द्राय नमः मंत्र का जाप करें। चंद्र अर्घ्य के बाद गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है। गणेश जी को मोदक, दूर्वा, लाल फूल अर्पित करें। संकष्टी चतुर्थी कथा सुनें और आरती करें। मोदक या मिठाई चढ़ाएं।
