अध्यात्म

Numerology Horoscope, 12 June 2023: अपनी जन्म तारीख से जानिए सोमवार का राशिफल और लकी नंबर

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 12, 2023, 07:09 AM IST

Free Numerology Horoscope 12 June 2023 In Hindi: आज का अंकज्योतिष अनुसार सोमवार का दिन किन मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा और क्या रहेगा आज का आपका शुभ अंक? जानिए यहां।

Image

Aaj Ka Ank Jyotish 12 June 2023: आज का अंक ज्योतिष राशिफल

Free Numerology Horoscope 12 June 2023 In Hindi: आज 12 जून 2023 है। 12 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 12-06-2023 का भाग्यांक 07 रहेगा, जिसका स्वामी केतु है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Numerology Prediction Today 12 June 2023

जन्मांक 01

शुभ अंक-02 व 09

जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 02 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य अंकस्वामी व केतु भाग्यस्वामी है। सूर्य व गुरु आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।

स्वास्थ्य- चन्द्रमा कफ जनित रोग से परेशानी दे सकता है। चावल का दान करें।

जन्मांक 02

शुभ अंक- 01 व 03

जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा, मित्र ग्रह गुरु व बुध का प्रभाव रहेगा। जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 07 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03

शुभ अंक- 01 व 09

जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व केतु भाग्य स्वामी है। गुरु व केतु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व मित्र मङ्गल के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।

स्वास्थ्य- गुरु स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।

जन्मांक 04

शुभ अंक- 05 व 06

जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 एजुकेशन, आईटी, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05

शुभ अंक- 04 व 06

जॉब व व्यवसाय- भाग्यस्वामी केतु तथा इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं। जॉब में अंक 06 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06

शुभ अंक- 04 व 05

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी केतु का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 07 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- लीवर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07

शुभ अंक- 06 व 08

जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।

स्वास्थ्य- श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08

शुभ अंक- 04 व 06

जॉब व व्यवसाय- आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी केतु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी केतु व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09

शुभ अंक- 01 व 02

जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी केतु व इस अंक का स्वामी मंगल तथा मङ्गल का मित्र ग्रह सूर्य व्यवसाय में लाभ देगा। जॉब में नामांक 01 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article