First Surya Grahan 2025: ज्योतिष अनुसार साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 की दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 14 मिनट पर होगी। सूर्य ग्रहण की रात में करीब 11 बजे शनि देव मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। ज्योतिष अनुसार एक ही दिन में घटित हो रही ये दो बड़ी घटनाएं 4 राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी। जानिए किन राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण लकी साबित होगा।
First Surya Grahan 2025
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
साल का पहला सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे वो पूरे होने लगेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। नए काम की शुरुआत करेंगे। मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए भी साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण लकी साबित होगा। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। मकान या गाड़ी की खरीदारी कर सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि के लोगों के लिए भी साल का पहला सूर्य ग्रहण सकारात्मक दिखाई दे रहा है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। नए काम की शुरुआत के लिए भी समय अच्छा रहेगा।
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि के लोगों के लिए भी सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में परिवर्तन करेंगे जिससे आपको लाभ मिलेगा। मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। विदेश यात्रा के भी संकेत मिल रहे हैं।
