1 या 2 जनवरी, कब है साल 2026 का पहला प्रदोष व्रत, जानिए तिथि और पूजन मुहूर्त

Pradosh Vrat 2026: नए साल 2026 में पहला प्रदोष व्रत पौष माह के शुक्ल पक्ष का पड़ेगा। हालांकि, प्रदोष व्रत कब पड़ रहा है, इसको लेकर अभी लोगों में संशय है। दरअसल, 1 और 2 जनवरी तक त्रयोदशी तिथि व्याप्त होने के चलते प्रदोष व्रत की सही डेट को लेकर कनफ्यूजन है। इस कारण आइए जानते हैं कि साल 2026 में प्रदोष व्रत की सही डेट क्या है?

Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत हर माह की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की प्रदोष काल में पूजा की जाती है। नए साल 2026 पर पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाना है, इसकी तारीख को लेकर थोड़ा सा संशय लोगों में है। दरअसल, नए साल का पहल प्रदोष व्रत षौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को रखा जाएगा। नए साल के जनवरी महीने में कुल तीन प्रदोष व्रत रखे जाएंगे। भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित यह व्रत नए साल में कब पड़ रहा है, आइए जानते हैं।

प्रदोष व्रत 2026 की डेट

प्रदोष व्रत 2026 की डेट

प्रदोष व्रत की तिथि और पूजन मुहूर्त

वैदिक पंचांग के आधार पर 1 जनवरी 2026 को षौष का माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह करीब 1:47 बजे शुरू होकर रात लगभग 10:22 बजे तक रहेगी। इस दिन प्रदोष काल शाम लगभग 5:35 बजे से रात 8:19 बजे तक होगा। यह समय सूर्यास्त के आसपास का विशेष काल है। प्रदोष व्रत की पूजा इसी प्रदोष काल में करना सबसे उत्तम रहती है।

End of Feed