Ram Navami पर जानें देश में श्री राम के प्रसिद्ध मंदिर

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 30, 2023, 06:13 AM IST

Famous Shree Ram Temples in India: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि इस साल 30 मार्च को आ रही है, जिस दिन राम भक्त मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म की मधुर बेला का जश्न बड़े जोश और उल्लास के साथ मनाते हैं। राम नवमी पर भगवान राम के दर्शन प्राप्त करने से बेहतर क्या हो सकता है, ये रहे देश के प्रमुख राम मंदिर जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

Famous Shree Ram Temples in India: कल यानी की 30 मार्च के दिन सनातन धर्म के पालक और राम भक्त, राम लला के जन्म के मनोरम क्षण को बड़े हर्ष और उल्लास से मनाएंगे। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। इसी दिन अयोध्या के राजा दशरथ के घर माता कौशल्या की कोख से प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। संसार का उद्धार एवं रावण जैसे असुरों पर जीत हासिल करने के उद्देश्य से भगवान विष्णु धरती पर श्री राम के रूप में सातवां अवतार धारण किया था।

देश के प्रसिद्ध राम मंदिर

देश के प्रसिद्ध राम मंदिर

सनातन धर्म में भगवान श्री राम की लीला, सादगी, न्याय, धैर्य और परोपकारी व्यवहार का गहरा महत्व है। राम नवमी के अवसर पर पूजन-अर्चन, व्रत, कथा, अभिषेक तथा नदी में स्नान करने से विशेष लाभ मिलते हैं। वहीं राम नवमी के पावन अवसर पर अगर प्रभु श्री राम के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो इससे बेहतर आखिर क्या ही हो सकता है। अगर आप भी राम नवमी 2023 के पर्व पर भगवान श्री राम के दिव्य दर्शन कर प्रभु के चरणों में शीष नमन कर विशेष लाभ आदि पाना चाहते हैं, तो देश के इन प्रमुख मंदिरों की यात्रा जरूर करें -

End of Feed