अध्यात्म

Aaj ka Panchang 30 March 2023: चैत्र नवरात्रि की नवमी आज, जानिए बुधवार के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Mar 30, 2023, 06:11 AM IST

Aaj ka Panchang 30 March 2023 in Hindi : आज चैत्र नवरात्रि की महानवमी और रामनवमी है। इस दौरान माता दुर्गा की विशेेष पूजा के साथ प्रभु श्रीराम के पूजन का भी विशेष दिन है। आइए 30 मार्च 2023 की पंचांग के साथ सभी शुभ और अशुभ मुहूर्त को देखते हैं।

Image

Panchang Today, 30 March 2023

Aaj ka Panchang 30 March 2023 in Hindi: 30 मार्च 2023 का पंचांग- सुजीत जी महाराज- आज चैत्र माह नवरात्र शुक्ल पक्ष की नवमी है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव है। नवरात्र में माता दुर्गा जी की पूजा का अनन्त पुण्य है। नवमी को भगवान विष्णु के राम रूप की पूजा व व्रत की जाती है। पुनर्वसु नक्षत्र है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक के पाठ का बहुत महत्व है। प्रतिदिन माता दुर्गा मंदिर में जाकर उनकी एक परिक्रमा करें।

हनुमान जी की स्तुति करें। मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। विद्या दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन , अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक30 मार्च 2023
दिवसगुरुवार
माहचैत्र , शुक्‍ल पक्ष
तिथिनवमी
सूर्योदय06:15am
सूर्यास्त06:37pm
नक्षत्रपुनर्वसु
सूर्य राशिमीन
चन्द्र राशिमिथुन
करणबालव
योगअतिगण्ड

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:56 am से 12:48 pm तकराहुकालदोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक
विजय मुहूर्त02:29pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:19pm से 06:56pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article