अध्यात्म

Falgun Purnima 2024: फाल्गुन पूर्णिमा के दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धन से भरेगा भंडार

Falgun Purnima 2024: सनातन धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा का बहुत महत्व है। इस दिन गंगा स्नान और दान किया जाता है। इस साल की फाल्गुन पूर्णिमा कुछ राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

Image

Falgun Purnima 2024 Date

Falgun Purnima 2024: ज्योतिष शास्त्र में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही हर साल होली का पर मनाया जाता है। इस फाल्गुन पूर्णिमा 25 मार्च को है। ऐसे में इस वर्ष होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि माता लक्ष्मी को समर्पित होती है। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से साधक को सुख, समृद्धि प्राप्त होती है। पूर्णिमा का व्रत रखने से और दान पुण्य करने से साधक को कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। इस साल की फाल्गुन पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशि वालों को इस दिन लाभ हो सकता है।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ (People with these zodiac signs will get benefits)

मेष राशि

फाल्गुन पूर्णिमा का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी। इस दिन आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन आपके ऊपर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। इस दिन आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि

फाल्गुन पूर्णिमा का दिन कन्या राशि के जातक को के लिए बहुत ही लाभदायक होने वाला है। इस दिन आपको आपके जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस दिन अगर आप चंद्रमा की पूजा करते हैं तो आपको चंद्र दोष से मुक्ति मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

धनु राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु राशि के लिए फाल्गुन पूर्णिमा का दिन बहुत शुभ रहेग। आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप इस दिन किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजराएंगे। इस दिन नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन व्यापार में मुनाफा हो सकता है। बिजनेस में कोई नई डील पक्की हो सकती है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पूर्णिमा के दिन आपका रूका हुआ धन वापस आ सकता है। इस दिन आपको विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article