अध्यात्म

Falgun Month 2024 Marriage And Annaprashan Dates: फाल्गुन महीना शुरू, नोट कर लें इस महीने के शादी ब्याह और अन्नप्राशन संस्कार के शुभ मुहूर्त

Falgun Month 2024 Marriage And Annaprashan Dates: सनातन धर्म में फाल्गुन महीने का खास महत्व माना गया है। इस महीने में महाशिवरात्रि, विजया एकादशी, फुलेरा दूज, आमलकी एकादशी, होली समेत कई व्रत त्योहार पड़ते हैं। यहां जानिए इस महीने फाल्गुन महीने में शादी-ब्याह और अन्नप्राशन संस्कार के शुभ मुहूर्त कब-कब रहेंगे।

Image

Falgun Month 2024 Marriage And Annaprashan Dates:

Falgun Month 2024 Marriage And Annaprashan Dates: इस साल फाल्गुन महीना 25 फरवरी से 25 मार्च तक रहेगा। इस महीने से धीरे-धीरे गर्मियां भी शुरू हो जाती हैं। इसके अलावा सनातन धर्म के कई महत्वपूर्ण त्योहार जैसे महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024 Date), होली (Holi 2024) और आमलकी एकादशी इसी महीने में पड़ते हैं। इस महीने में भोलेनाथ, माता सीता, भगवान कृष्ण, चंद्र देव और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। साथ ही फाल्गुन महीने में शादी-ब्याह जैसे शुभ कार्यों के लिए भी कई शुभ मुहूर्त होते हैं। यहां जानिए फाल्गुन 2024 में शादी ब्याह और अन्नप्राशन संस्कार के मुहूर्त।

फाल्गुन माह विवाह मुहूर्त 2024 (Falgun Month 2024 Marriage Dates)

तिथि और दिन मुहूर्त का समय तिथि
26 फरवरी 2024, सोमवार सुबह 06 बजकर 50 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक द्वितीया
29 फरवरी 2024, गुरुवार सुबह 10 बजकर 22 मिनट से 01 मार्च की सुबह 06 बजकर 46 मिनट तक पंचमी
1 मार्च 2024, शुक्रवार 06 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक षष्ठी
2 मार्च 2024, शनिवार रात 08 बजकर 24 मिनट से 03 मार्च की सुबह 06 बजकर 44 मिनट तक सप्तमी
3 मार्च 2024, रविवार सुबह 06 बजकर 44 मिनट से दोपहर 05 बजकर 44 मिनट तक सप्तमी, अष्टमी
4 मार्च 2024, सोमवार रात 10 बजकर 16 मिनट से 05 मार्च की सुबह 06 बजकर 42 मिनट तक नवमी
5 मार्च 2024, मंगलवार सुबह 06 बजकर 42 मिनट से दोपहर 02 बजकर 09 मिनट तक नवमी, दशमी
6 मार्च 2024, बुधवार दोपहर 02 बजकर 52 मिनट से 07 मार्च की सुबह 06 बजकर 40 मिनट तक एकादशी, द्वादशी
7 मार्च 2024, गुरुवार सुबह 06 बजकर 40 मिनट से सुबह 08 बजकर 24 मिनट तक द्वादशी
10 मार्च 2024, रविवार दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 11 मार्च की सुबह 06 बजकर 35 मिनट तक प्रतिपदा
11 मार्च 2024, सोमवार सुबह 06 बजकर 35 मिनट से 12 मार्च की सुबह 06 बजकर 34 मिनट तक प्रतिपदा, द्वितीया
12 मार्च 2024, मंगलवार सुबह 06 बजकर 34 मिनट दोपहर 03 बजकर 8 मिनट तक तृतीया

फाल्गुन माह अन्नप्राशन संस्कार मुहूर्त 2024 (Falgun 2024 Annaprashan Dates)

तिथि मुहूर्त
26 फरवरी 2024, सोमवार सुबह 07:21 से दोपहर 1:08 तक, दोपहर 3:23 से रात 10:17 तक
29 फरवरी 2024, गुरुवार सुबह 07:18 से 08:01 तक, सुबह 09:26 से दोपहर 3:11 तक, शाम 5:31 से रात 10:05 तक
08 मार्च 2024,शुक्रवार सुबह 07:29 से दोपहर 12:25 तक, दोपहर 2:40 से 9:34 तक
11 मार्च 2024,सोमवार दोपहर 12:13 से शाम 4:48 तक, शाम 7:06 से रात 11:32 तक

फाल्गुन मास में इन चीजों का दान शुभ (Falgun Month Daan)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन साल का आखिरी महीना होता है। इस पूरे महीने दिन दान-पुण्य करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस महीने में अन्न, जल, कपड़े, शुद्ध घी, तिल, सरसों का तेल, मौसमी फल आदि का दान अत्यंत ही पुण्य फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने में इन चीज़ों के दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article