अध्यात्म

Falgun Month 2024: फाल्गुन का महीना हुआ शुरू, यहां जानें इसका पूरा नियम

Falgun Month 2024: हिंदू धर्म में फाल्गुन महीने का बहुत महत्व है। इस महीने में महाशिवरात्रि से लेकर होली जैसे कई व्रत,त्योहार पड़ते हैं। शास्त्रों में इस महीने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं फाल्गुन महीने के नियम के बारे में।

Image

Falgun Month 2024

Falgun Month 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन की महीना हिंदू नववर्ष का आखिरी महीना होता है। इस महीने में बहुत से व्रत, त्योहार आते हैं। ये महीना भगवान भोलेनाथ और भगवान कृष्ण को समर्पित होता है। इस महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख पर्व आते हैं। इस साल फाल्गुन मास की शुरुआत 25 फरवरी 2024 यानि आज से हो रही है। इसके साथ ही इस महीने का समापन 25 मार्च को होली के साथ समाप्त होगा। शास्त्रों में इस महीने में आने वाले व्रत, त्योहार को साकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला बताया गया है। ज्योतिष शास्त्रों में इस महीने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। जिनका पालन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइे जानते हैं फाल्गुन के महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। यहां जानें पूरा नियम।

Falgun Month 2024 Niyam (फाल्गुन महीने क नियम)

  • फाल्गुन महीने में गर्म पानी से स्नान ना करें। इस दौरान आप सामान्य पानी से स्नान कर सकते हैं।
  • फाल्गुन के महीने में मांस, मदिरा का सेवन भूलकर भी ना करें।
  • फाल्गुन के महीने में भगवान कृष्ण और शिव की उपासना करें।
  • इस महीने में किसी भी व्यक्ति का अपमान ना करें।
  • ये महीना प्रेम और उल्लास का माना जाता है, इसलिए इस महीने में हर किसी से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें।

Falgun Month Daan (फाल्गुन महीने में इन चीजों का करें दान)

  • फाल्गुन के महीने में घी का दान करना चाहिए। ऐसा करने से साधक के जीवन में सफलता आती है।
  • इस दौरान आप रंग, गुलाल का भी दान कर सकते हैं।
  • फाल्गुन के महीने में बंसी का दान करना चाहिए। ऐसा करने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है।

फाल्गुन मास महत्व ( Falgun Month Importance)

सनातन धर्म में फाल्गुन महीने का बहुत महत्व है। इस महीने को प्रेम और उल्लास का प्रतीक माना जाता है। इस महीने में चंद्र देव की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में चंद्र देव का जन्म हुआ था। यदि आपकी कुंडली में चंद्र दोष हो तो इस महीने में चंद्र देव की पूजा से आपको लाभ मिल सकता है। इसी महीने में रंगों का त्योहार होली भी मनाया जाता है। इस दौरान लोग सारे गिले सिकवे भूलकर सबको प्यार का रंग लगाते हैं। महाशिवरात्रि के पड़ने के कारण इस महीने को शिव जी की पूजा के लिए भी उत्तम माना गया है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article