Falgun Amavasya 2024 Date (फाल्गुन अमावस्या कब है): हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को फाल्गुनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन शास्त्रों में बहुत महत्व बताया गया है। हर महीने अमावस्या तिथि आती है। ये तिथि पितरों की पूजा और तर्पण के लिए समर्पित होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्राद्ध कर्म और तर्पण करने से सदैव पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। इस दिन का व्रत करने से और दान, पुण्य करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं फाल्गुन महीने में कब है अमावस्या और क्या है इसका महत्व।
Falgun Amavasya 2024 Date (फाल्गुन अमावस्या कब है)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि की शुरुआत 9 मार्च की शाम को 6 बजकर 17 मिनट पर होगा। इसका समापन अगले दिन 10 मार्च को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार फाल्गुन अमावस्या का व्रथ 10 मार्च को रखा जाएगा।Falgun Amavasya Puja Vidhi (फाल्गुन अमावस्या पूजा विधि )
- फाल्गुन अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और भगवान का ध्यान करें।
- इसके बाद किसी पवित्र नदी या गंगाजल युक्त जल से स्नान करें।
- इस दिन जप- तप और दान करने की परंपरा है।
- इस दिन पितरों के लिए तर्पण भी करें।
- अमावस्या के दिन सूर्य देवता को जल जरूर चढ़ाएं।
- इस दिन धन का दान और कपड़े का दान करना चाहिए।
