शनि और शुक्र की मीन राशि में युति एक विशेष ज्योतिषीय घटना है जो भौतिक सुखों और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के बीच संतुलन लाती है। जहां कुछ राशियों के लिए ये शुभ साबित होती है तो वहीं कुछ राशियों के लिए ये युति संवेदनशील, चुनौतीपूर्ण और मानसिक तनाव से भरा हुआ समय लेकर आती है। बता दें मीन राशि में ये दोनों ग्रह अपनी विशिष्ट ऊर्जा — एक तरफ भौतिक भोग (शुक्र) और दूसरी तरफ कर्म व अनुशासन (शनि) के साथ टकराते हैं। जिसका कुछ राशियों पर बेहद नकारात्मक असर पड़ता है। बता दें शनि 29 मार्च से मीन राशि में गोचर कर रहे हैं तो 28 जनवरी से शुक्र भी इसी राशि में विराजित हैं जो 31 मई को मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे। ऐसे में शुक्र-शनि की युति 30 मई तक बनी रहेगी। जानिए किन राशियों को 30 मई तक सतर्क रहना होगा।
30 मई तक ये 4 राशियां रहें सतर्क
कन्या राशि (Virgo): आपके जीवन में भावनात्मक अस्थिरता और संबंधों में भ्रम का दौर बना रहेगा। कार्यस्थल पर गलतफहमियां, मानसिक थकावट और निर्णयों में अनिश्चितता बनी रहेगी। प्रेम जीवन में मनमुटाव या दूरी बढ़ सकती है।
कर्क राशि (Cancer): घर-परिवार में तनाव की स्थिति रहेगी। पुराने संबंधों या यादों के कारण मन में व्याकुलता और आत्मसंशय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषकर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत।
धनु राशि (Sagittarius): आत्मविश्वास में कमी और योजनाओं में अनावश्यक विलंब संभव है। विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या बड़े निर्णयों में अप्रत्याशित रुकावटें आएंगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मतभेद की स्थिति बन सकती है।
मिथुन राशि (Gemini): करियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सामाजिक छवि को लेकर संवेदनशीलता और असुरक्षा का अनुभव हो सकता है। संबंधों में भ्रम या छलावे जैसी स्थिति बनेगी इसलिए सतर्क रहें।
बुरे समय से बचने के लिए करें ये उपाय
इस दौरन में शनि और शुक्र के बीज मंत्रों का जाप करें (ॐ शं शनैश्चराय नमः, ॐ शुक्राय नमः)। शुक्रवार और शनिवार को दान करें। शनिवार को काले तो शुक्रवार को सफेद तिल का दान करें।
