कौन हैं भगवान कल्कि, जिन पर बनी है Kalki 2898 AD मूवी, जानें धरती पर कब और कैसे होगा इनका जन्म

Kalki Avatar Story In Hindi (कल्कि अवतार क्या है): धार्मिक मान्यता के अनुसार जब पाप बहुत अधिक बढ़ जाएगा। तब दुष्टों के नाश के लिए भगवान विष्णु का यह अंतिम अवतार यानी कल्कि अवतार प्रकट होगा। श्री हरि विष्णु का यह अवतार 'निष्कलंक भगवान' के नाम से भी प्रसिद्ध होगा।

Kalki Avatar Story In Hindi: कल्कि 2898 AD (Kalki 2898 AD movie) फिल्म रिलीज हो गई है जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan in Kalki) अश्वत्थामा (Ashwathama Kalki) के अवतार में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म हिंदू पौराणिक कथाओं (Hindu Mythology) पर आधारित है जो भगवान विष्णु के अंतिम अवतार कल्कि के ईद-गिर्द घूमेगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Ashwathama) के साथ प्रभास और दीपिका पादुकोण (Prabhas and Deepika Padukone Movie Kalki) मुख्य भूमिकाओं में हैं। हिंदू मान्यताओं और विष्णु जी के अंतिम अवतार से जुड़े होने के कारण फिल्म को लेकर खासा कौतुहल है और इसी के साथ ही लोग कल्कि भगवान के बारे में भी विस्तार से जानकारी ढूंढ रहे हैं। चलिए इस बारे में जानते हैं।

kalki movie

Who Is Kalki Bhagwan

Who Is Kalki Bhagwan in Hindi (कल्कि भगवान कौन हैं)

भगवान विष्णु का कल्कि अवतार (Lord Vishnu Kalki Avatar) हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। कल्कि पुराण (Kalki Puran) और अग्नि पुराण के अनुसार विष्णु भगवान का कल्कि अवतार (Kalki Bhagwan) कलियुग के अंत (Kalyug End Date) में अवतरित होगा। इस अवतार के जन्म लेते ही धरती से सभी तरह के पापों का नाश हो जाएगा। अग्नि पुराण के 16वें अध्याय में श्री हरि के इस अवतार का चित्रण तीर कमान लिए हुए एक घुड़सवार के रूप में किया गया है। कल्कि भगवान के घोड़े का नाम देवदत्त बताया गया है। शास्त्रों अनुसार भगवान कल्कि 64 कलाओं के पूर्ण निष्कलंक अवतार होंगे। श्रीमद्भागवत पुराण और भविष्यपुराण अनुसार कलियुग के भगवान कल्कि सतयुग की दोबारा स्थापना करेंगे।

End of Feed