इजरायल के लोग किसकी पूजा करते हैं, जानिए इस्लाम, यहूदी और ईसाई धर्म का आपस में क्या है संबंध

Israel Religion Explained: इजरायल देश में ज्यादातर यहूदी धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। यह दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है, जहां सबसे ज्यादा यहूदी रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहूदी किस ईश्वर की पूजा करते हैं और इनका ईसाइयों और मुस्लिमों से क्या संबंध है। अगर नहीं तो आइए जानते हैं कि कौन होते हैं यहूदी धर्म के लोग और ये किस ईश्वर की पूजा करते हैं।

Israel Religion Explained: इजरायल दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां धर्म, इतिहास और आस्था एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। यहां मुख्य रूप से यहूदी धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं, जो केवल एक ही ईश्वर में विश्वास करते हैं। यह ईश्वर निराकार है, यानी उसका कोई रूप या मूर्ति नहीं होती है। यहूदी लोग ईश्वर को 'Adonai' या 'Hashem' जैसे नामों से संबोधित करते हैं, जबकि उसके मूल नाम (YHWH) का उच्चारण नहीं करते है। उनका मानना है कि ईश्वर सर्वशक्तिमान, न्यायप्रिय और सृष्टि का रचयिता है। इस धर्म में मूर्ति पूजा का कोई स्थान नहीं है और पूरी आस्था एक परमेश्वर पर आधारित होती है। हालांकि, इजरायल में इस्लाम और ईसाई धर्म को मानने वाले लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं और उन्हें अपने धर्म का पालन करने की पूरी स्वतंत्रता है।

क्या है इस्लाम, यहूदी और ईसाई धर्म में रिलेशन

क्या है इस्लाम, यहूदी और ईसाई धर्म में रिलेशन

ईसाई और इस्लाम और यहूदियों में क्या है रिश्ता?

तीनों प्रमुख धर्म यहूदी, ईसाई और इस्लाम की जड़ें अब्राहम से जुड़ी मानी जाती हैं, जिन्हें तीनों धर्मों का पितामह कहा जाता है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, उन्होंने सबसे पहले लोगों को एक ईश्वर की उपासना करने का संदेश दिया और एकेश्वरवाद की नींव रखी थी। उनकी आस्था और समर्पण के कारण उन्हें तीनों धर्मों में अत्यंत सम्मान प्राप्त है। उनकी कहानी अलग-अलग रूपों में तीनों धर्मों की पवित्र किताबों में भी मिलती है।

End of Feed