Ekadashi Vrat June 2023: जून में पड़ेगी योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी, जानिए दोनों की डेट और महत्व

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 24, 2023, 05:58 PM IST

Ekadashi June 2023: जून में दो एकादशी पड़ेगी एक योगिनी एकादशी दूसरी देवशयनी एकादशी। इन दोनों ही एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। ये एकादशी आषाढ़ मास (Ashad Month) में पड़ती हैं जिस कारण इन्हें आषाढ़ी एकादशी (Ashadi Ekadashi 2023) भी कहते हैं। जानिए आषाढ़ी एकादशी की डेट।

Ashadi Ekadashi Vrat June 2023: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। एक महीने में दो बार ये व्रत पड़ता है। एक शुक्ल पक्ष की एकादशी कही जाती है दूसरी कृष्ण पक्ष की एकादशी कहलाती है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है जो व्यक्ति सच्चे मन से ये व्रत करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। जून में दो एकादशी व्रत पड़ेंगे। एक योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2023) दूसरी देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2023)। जानिए दोनों एकादशियों की डेट और महत्व।

june 2023 ekadashi vrat list

Ashadi Ekadashi Kab Hai 2023: जून एकादशी की डेट

योगिनी एकादशी 14 जून 2023, बुधवार (Yogini Ekadashi 2023 Date)

योगिनी एकादशी में भगवान श्री नारायण की पूजा की जाती है। कहते हैं इस एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है। इतना ही नहीं इस व्रत के प्रभाव से किसी के दिये हुए श्राप का भी निवारण हो जाता है। योगिनी एकादशी का व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 14 जून बुधवार के दिन ये एकादशी पड़ रही है।

End of Feed