October Ekadashi 2024: अक्टूबर में एकादशी कब है, नोट कर लें पापांकुशा एकादशी की तारीख और समय

October Mein Ekadashi Kab Hai 2024: अक्टूबर में पापांकुशा एकादशी आने वाली है। ये एकादशी आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। चलिए जानते हैं अक्टूबर एकादशी की सही तारीख।

Ekadashi October 2024 Date And Time: अक्टूबर की पहली एकादशी दशहरा के अगले दिन पड़ेगी। बता दें ये आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी होगी। जिसे पापांकुशा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी पर मौन रहकर भगवद् स्मरण और भजन-कीर्तन करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस एकादशी पर व्रत रखने से मनुष्य को सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है। चलिए जानते हैं अक्टूबर में कब मनाई जाएगी पापांकुशा एकादशी।

Ekadashi October 2024 Date And Time

Ekadashi October 2024 Date And Time

अक्टूबर में एकादशी कब है 2024 (Ekadashi October 2024 Date And Time)

अक्टूबर में पापांकुशा एकादशी मनाई जाएगी। ये एकादशी 13 अक्टूबर को पड़ेगी। तो वहीं 14 अक्टूबर को इस एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। एकादशी तिथि का प्रारंभ 13 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगा और समापन 14 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर होगा।

End of Feed