अध्यात्म

Ekadashi March 2024: मार्च में कौन-कौन सी एकादशी पड़ेंगी, नोट कर लें तारीख और मुहूर्त

Ekadashi March 2024 (एकादशी मार्च 2024): मार्च में दो एकादशी पड़ेंगी। पहली विजया एकादशी और दूसरी आमलकी एकादशी। जानिए इन दोनों एकादशी व्रतों की तारीख, मुहूर्त और महत्व।

Image

Ekadashi March 2024

Ekadashi March 2024 (एकादशी मार्च 2024): सनातन धर्म में एकादशी व्रत की काफी महिमा बताई गई है। हर महीने में दो एकादशी पड़ती हैं एक कृष्ण पक्ष में तो दूसरी शुक्ल पक्ष में पड़ती हैं। मार्च में भी दो एकादशी पड़ेंगी। पहली विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2024) जो 6 मार्च को पड़ रही है और दूसरी आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 2024) जो 20 मार्च को मनाई जाएगी। जानिए इन दोनों ही एकादशी के महत्व और मुहूर्त के बारे में।

एकादशी मार्च 2024 (Ekadashi In March 2024)

मार्च में विजया एकादशी और आमलकी एकादशी पड़ेंगी। इन दोनों ही एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है विजया एकादशी व्रत करने से व्यक्ति को विजय की प्राप्ति होती है तो आमलकी एकादशी व्रत जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति दिलाता है। अब जानिए इन दोनों एकादशी की तारीख और मुहूर्त।

विजया एकादशी 2024 तिथि व मुहूर्त (Vijaya Ekadashi 2024 Date And Time)

विजया एकादशी व्रत 6 मार्च को बुधवार के दिन रखा जाएगा। पंचांग अनुसार इस एकादशी तिथि का प्रारंभ 6 मार्च की सुबह 06:30 बजे से होगा और इसकी समाप्ति 7 मार्च की सुबह 04:13 पर होगी। जबकि विजया एकादशी व्रत तोड़ने का समय 7 मार्च की दोपहर 01:43 से शाम 04:04 बजे तक रहेगा।

आमलकी एकादशी 2024 तिथि व मुहूर्त (Amalaki Ekadashi 2024 Date And Time)

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी के रूप में जाना जाता है। ये एकादशी महाशिवरात्रि और होली के बीच में आती है। इस साल आमलकी एकादशी 20 मार्च को पड़ रही है। पंचांग अनुसार इस एकादशी तिथि का प्रारंभ 20 मार्च को 12:21 AM पर होगा और इसकी समाप्ति 21 मार्च को 02:22 बजे होगी। जबकि आमलकी एकादशी का पारण 21 मार्च की दोपहर 01:41 से शाम 04:07 बजे तक किया जा सकेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article