अध्यात्म

Ekadashi in August 2025 Date: अगस्त में एकादशी कब है 2025, नोट करें पुत्रदा एकादशी और अजा एकादशी की डेट्स

Ekadashi in August 2025 Date (अगस्त में एकादशी कब है 2025): अगस्त 2025 के महीने में पुत्रदा एकादशी और अजा एकादशी के व्रत आएंगे। श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत सावन मास के शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को आता है। अगस्त 2025 में पुत्रदा एकादशी 5 अगस्त को है। वहीं अजा एकादशी का व्रत 19 अगस्त को भादो की कृष्ण पक्ष की ग्यारस को रखा जाएगा।

Image

अगस्त में एकादशी कब है 2025 (Pic: AI Image)

Ekadashi in August 2025 Date (अगस्त में एकादशी कब है 2025): हर महीने में दो एकादशी व्रत आते हैं। एक एकादशी व्रत शुक्ल पक्ष में आता है और दूसरा कृष्ण पक्ष में। अगस्त 2025 में दो एकादशी व्रत हैं- पुत्रदा एकादशी और अजा एकादशी व्रत। अगस्त 2025 में पुत्रदा एकादशी का व्रत 5 अगस्त, मंगलवार को रखा जाएगा। वहीं अजा एकादशी व्रत 19 अगस्त, मंगलवार को पड़ेगा। आगे देखें पुत्रदा एकादशी और अजा एकादशी का डेट और टाइम।

अगस्त 2025 में श्रावण पुत्रदा एकादशी कब है

पुत्रदा एकादशी का व्रत श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की ग्याहरवीं तिथि को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 4 अगस्त को सुबह 11:41 बजे शुरू होगी और 5 अगस्त को दोपहर 1:12 बजे समाप्त होगी। इस तरह सूर्य की उदया तिथि के अनुसार, पुत्रदा एकादशी 5 अगस्त, मंगलवार को मनाई जाएगी।

पंचांग के अनुसार, श्रावण पुत्रदा एकादशी पर रवि योग और भद्रा वास योग बनेगा। रवि योग के दौरान लक्ष्मी नारायण की पूजा शुभ फल देने वाली होती है।

अगस्त 2025 में अजा एकादशी कब है

अजा एकादशी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की ग्याहरवीं तिथि को मनाई जाएगी। इसे अन्नदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 18 अगस्त को शाम 5:22 बजे से आरंभी होकर और 19 अगस्त को दोपहर 3:32 बजे समाप्त होगी। इस तरह सूर्य की उदया तिथि के अनुसार, अजा एकादशी 19 अगस्त, मंगलवार को मनाई जाएगी।

अजा एकादशी का व्रत संतान प्राप्ति और संतान के स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना से रखा जाता है। मान्यता है कि एकादशी पर उपवास करने से भक्त को दुख और कठिनाइयों से छुटकारा मिलता है। यह व्रत लक्ष्मी नारायण का आशीर्वाद दिलाने वाला भी माना जाता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article