Eid Ul Fitr 2024 Date: ईद उल फितर कब है 2024 में, जानें सही डेट और महत्व

Eid Ul Fitr 2024 Date: ईद उल फितर का त्योहार इस्लामिको का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन का मुस्लिम समुदाय के लोग बेहद ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। ये त्योहार रमजान के महीने में आता है। रमाजन के बाद ईद उल फितर मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2024 में ईद उल फितर का त्योहार कब मनाया जाएगा।

Eid Ul Fitr 2024 Date: ईद उल फितर का त्योहार इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। ये त्योहार रमजान के बाद मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि रमजान का व्रत ईद उल फितर का त्योहार मनाकर ही तोड़ा जाता है। यह त्योहार रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। हर साल इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे के घर जाते हैं मिलते हैं और प्यार बांटते हैं। इस दिन घर में तरह- तरह के पकवान बनाये जाते हैं। इस दिन लोग सुबह उठकर मस्जिदों में जाकर नमाज अदा करते हैं। उसके बाद सबसे मिलते हैं। आइए जानते हैं 2024 में कब मनाया जाएगा ईद उल फितर का त्योहार।

Eid Ul Fitr 2024

Eid Ul Fitr 2024 Date ( ईद उल फितर डेट 2024)

भारत में ईद उल फितर 2024 10 अप्रैल, 2024 को है। ईद उल फितर या ईद अल फितर भारत में मनाया जाने वाला एक प्रमुख इस्लामी त्योहार है, जो रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। ईद उल फितर हर साल इस्लामिक तारीख 1 शव्वाल को मनाया जाता है। हालांकि ईद मनाने का पर्व चांद निकलने पर भी निर्भर करता है। सउदी अरब में जिस दिन ईद मनाई जाती है। उसके अगले दिन भारत में ईद का तयोहार मनाया जाता है।

End of Feed