केरल और कश्मीर में आज तो देश के बाकी हिस्सों में कल मनाई जाएगी ईद
'ईद उल फितर' मुसलमानों का सबसे प्रमुख त्योहार होता है। जो रमजान महीने की समाप्ति पर मनाया जाता है। रमजान महीने के खत्म होते ही दसवां माह शव्वाल शुरू हो जाता है और इस महीने की पहली चांद रात ही ईद की चांद रात होती है। इस रात चांद दिखने के बाद अगले दिन ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। जिसे मिठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। भारत में इस साल ईद 11 अप्रैल को मनाई जाएगी।
सऊदी अरब ईद उल फितर कब है (Eid Ul Fitr Date In Saudi Arabia) अगर सऊदी अरब में ईद का चांद 9 अप्रैल को नहीं दिखाई दिया, इसलिए वहां 11 अप्रैल को ईल-उल-फितर मनाई जाएगी।
भारत में ईद उल फितर कब है (Eid Ul Fitr Date In India) भारत के सभी राज्यों में ईद 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। वहीं, केरल और कश्मीर में 10 अप्रैल यानी कल ही ईद सेलिब्रेट किया जाएगा। बता दें भारत में ईद सऊदी अरब के एक दिन बाद मनाई जाती है।
APR 09, 2024 22:42 IST
Eid ul-Fitra 2024: भारत में कब मनाई जाएगी ईद?
भारत में 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी, लेकिन भारत के ही केरल और जम्मू-कश्मीर में ईद का त्योहार 10 अप्रैल को सेलिब्रेट किया जाएगा।
APR 09, 2024 20:16 IST
सऊदी अरब में ईद आज है या कल
सऊदी अरब में ईद 10 अप्रैल को यानी कल मनाई जाएगी।
APR 09, 2024 20:05 IST
Eid-al-Fitr 2024 moon sighting LIVE Updates: आज रात लखनऊ में चंद्रमा दिखाई नहीं दिया, इसलिए ईद 11 अप्रैल को मनाई जाएगी
आज रात लखनऊ में चंद्रमा दिखाई नहीं दिया, इसलिए ईद 11 अप्रैल को मनाई जाएगी, लखनऊ की मरकजी चांद समिति ने घोषणा की।
APR 09, 2024 19:57 IST
Eid ul-Fitr 2024 Moonrise Time In India: क्या भारत में ईद का चांद दिख गया
भारत में ईद का चांद आज नहीं दिखा है ऐसे में यहां ईद 11 अप्रैल को मनाई जाएगी।
Eid ul fitr 2024 Moon Sighting Today Live: ऑस्ट्रेलिया में कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर?
ऑस्ट्रेलिया में आधिकारिक रूप से ईद की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। यहां बुधवार, 10 अप्रैल को ईद-उल-फितर मनाया जाएगा।
APR 09, 2024 19:37 IST
Breaking News About Moon Sighting Today: भारत में 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद
सऊदी अरब में 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी तो भारत में 11 अप्रैल को।
APR 09, 2024 19:20 IST
Eid Ul Fitr 2024 Chand Timing In Pune: पुणे में कब निकलेगा ईद का चांद?
भारत के पुणे में ईद का चांद 10 अप्रैल, बुधवार को दिखाई देगा। इसका समय शाम लगभग 7:34 बजे रहेगा।
APR 09, 2024 19:08 IST
Eid ul fitr 2024 Moon Sighting Today Live Update: अहमदाबाद में कब नजर आएगा ईद का चांद?
गुजरात के अहमदाबाद में ईद का चांद 10 अप्रैल की शाम 07:45 पर दिखाई देने की उम्मीद है।
APR 09, 2024 18:56 IST
Eid ul fitr 2024 Moon Sighting Today Live Update: चंडीगढ़ में कब दिखेगा ईद का चांद?
चंडीगढ़ में ईद का चांद 10 अप्रैल, बुधवार की शाम को लगभग 06:27 पर दिखाई देने की उम्मीद है।
APR 09, 2024 18:44 IST
Eid ul fitr 2024 Moon Sighting Today Live Update: कलकत्ता में कब होगा ईद के चांद का दीदार?
भारत के कलकत्ता में ईद का चांद 10 अप्रैल, बुधवार को दिखाई देगा। इसका समय शाम लगभग 5:34 बजे रहेगा।
APR 09, 2024 18:33 IST
Eid ul fitr 2024 Mubarak: ईद उल-फितर मुबारक
APR 09, 2024 18:19 IST
Eid Ul Fitr 2024 Chand Timing In Lucknow: लखनऊ में चांद दिखने का समय और तारीख
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ईद का चांद 10 अप्रैल, बुधवार की शाम 07:15 पर दिखाई देगा।
APR 09, 2024 18:07 IST
Eid ul fitr 2024 Moon Sighting Today Live Update: जानें कहां कब मनाई जाएगी ईद उल फितर
ईद मनाने की तारीख शव्वाल अर्धचंद्र के दिखने पर निर्भर करती है। सऊदी अरब, यूएई और कतर ने घोषणा की है कि ईद 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। हालांकि, भारत में ईद-उल-फितर 2024 10 या 11 अप्रैल को मनाई जाने की उम्मीद है।
APR 09, 2024 17:53 IST
Eid Ul Fitr 2024 Moon Sighting Today Live: बेंगलुरु में ईद का चांद कब दिखेगा?
भारत के बेंगलुरु में ईद का चांद 10 अप्रैल, बुधवार को दिखाई देगा। इसका समय शाम लगभग 7.13 बजे रहेगा।
APR 09, 2024 17:39 IST
Eid Ul Fitr 2024 Moon Sighting Today Live: हैदराबाद में चांद दिखने का समय और तारीख
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में ईद का चांद 10 अप्रैल, बुधवार की शाम लगभग 07:14 पर दिखाई दे सकता है।
APR 09, 2024 17:25 IST
Eid Ul Fitr 2024 Chand Timing In Rajasthan: राजस्थान में कब दिखेगा ईद का चांद?
भारत के राजस्थान में ईद का चांद 10 अप्रैल, बुधवार को दिखाई देगा। इसका समय शाम लगभग 7.10 बजे रहेगा।
APR 09, 2024 17:10 IST
Eid Ul Fitr 2024 Moon Sighting Today Live: मुंबई में इस वक्त दिखेगा ईद का चांद
मुंबई में चांद दिखने का समय लगभग 7 बजकर 39 मिनट का है। 10 अप्रैल की रात इस वक्त चांद नजर आ सकता है।
APR 09, 2024 16:57 IST
Eid Ul Fitr 2024 Moon Sighting Today Live: नोएडा में कब होगा ईद के चांद का दीदार?
नोएडा में 10 अप्रैल की शाम 06 बजकर 32 मिनट पर चांद का दीदार होगा और 11 अप्रैल को ईद सेलिब्रेट किया जाएगा।
APR 09, 2024 16:42 IST
Eid Ul Fitr 2024 Moon Sighting Today Live: पटना में कब दिखेगा ईद का चांद?
बिहार की राजधानी पटना में 10 अप्रैल की रात 07 बजकर 34 मिनट पर चांद नजर आ सकता है।