अध्यात्म

Eid ul fitr 2024 Date in India :सऊदी अरब में कब दिखेगा शव्वाल का चांद,जाानिए भारत में कब मनाई जाएगी ईद

Eid ul fitr 2024 Date in India: इस्लाम धर्म में ईद के त्योहार का बहुत महत्व है। ईद के पर्व का इंतजार सबको बेसब्री से होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल ईद उल फितर कब मनाया जाएगा क्या है इसका महत्व।

Image

Eid ul fitr 2024 Date in India

Eid ul fitr 2024 Date in India: ईद उल फितर का पर्व चांद के दीदार पर निर्भर करता है। इस बार 8 अप्रैल सोमवार को सऊदी अरब में शव्वाल का चांद नजर नहीं आया, इसलिए अब सऊदी अरब में 30 दिन का रोजा रखा जाएगा और 10 अप्रैल को ईद मनाई जा सकती है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान साल का नौवां महीना है और शव्वाल दसवां महीना है। ऐसे में शव्वाल महीने के पहले दिन ईद-उल-फितर मनाया जाता है।सऊदी अरब में रोज़े आम तौर पर 29 दिनों तक ही चलते हैं क्योंकि वहां समय परिवर्तन के कारण चांद एक दिन पहले दिखाई देता है, लेकिन इस बार अभी तक चांद का दीदार ना होने के कारण 30 दिन के रोजे रखे गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भारत में ईद उल फितर कब मनाया जाएगा।

Eid ul fitr 2024 Date in India (भारत में कब मनाई जाएगी ईद- उल- फितर 2024)

भारत में अगर 9 अप्रैल को शव्वल का चांद नजर आता है, तो 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। वहीं अगर आज चांद नहीं दिखा तो 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। हालांकि भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। भारत समेत अन्य देश के मुस्लमान भी इस बार 10 अप्रैल को रोजा रख रहे हैं।

10 अप्रैल को कहां मनाई जाएगी ईद

पहले कहा गया था कि अगर शव्वाल का चांद 8 अप्रैल को दिखेगा तो ईद 9 अप्रैल को मनाई जाएगी, लेकिन सऊदी अरब में सोमवार को चांद नहीं दिखा। अब 10 अप्रैल को न केवल सऊदी अरब में, बल्कि संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की, ईरान, ग्रेट ब्रिटेन और मध्य पूर्व और पश्चिम के अन्य देशों में भी ईद मनाई जाएगी।

ईद उल फितर महत्व (Eid ul fitr Importance)

मुस्लिम लोगों के लिए ईद बेहद खास होती है। यह दिन अल्लाह की इबादत का दिन होता है। मुस्लिम समुदाय के लोग हर्ष और उल्लास के साथ ईद मनाते हैं। ईद-उल-फितर को छोटी ईद और ईद मीठी भी कहा जाता है। रमज़ान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है। दसवां महीना शव्वाल है। शव्वाल के पहले दिन दुनिया भर में ईद-उल-फितर मनाया जाता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article