LIVEEid-ul-Fitr 2023 Niyat: ईद-उल-फितर कैसे मनाते हैं, जानें ईद की नमाज़ पढ़ने का तरीका

Eid-ul-Fitr 2023 Niyat: ईद-उल-फितर कैसे मनाते हैं, जानें ईद की नमाज़ पढ़ने का तरीका
Eid-ul-Fitr 2023: ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद (Mithi Eid 2023) का त्योहार सऊदी अरब में आज यानी 21 अप्रैल को मनाया गया तो भारत में 22 अप्रैल को ईद मनाई जा रही है। बता दें दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर अनुसार सभी महीनों की तरह ही ये महीना भी नए चांद दिखने के साथ शुरू होता है। इस्लामिक मान्यताओं अनुसार मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पाक शहर मदीने में ईद-उल-फितर मनाने का उत्सव शुरू हुआ था। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ईद का त्योहार पैगम्बर हजरत मुहम्मद द्वारा बद्र की लड़ाई में जीत हासिल करने के बाद मनाया गया था। इस जीत की खुशी में सभी का मुंह मीठा करवाया गया था इसलिए इस दिन को मीठी ईद के रूप में मनाया जाता है। ईद की शुरुआत सुबह पहली प्रार्थना के साथ होती है। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य मिलकर कुछ मीठा खाते हैं। नए कपड़ों पहनकर लोग ईदगाह जाते हैं जहां मुस्लिम लोग एक साथ ईद की नमाज़ अदा करता है।
ईद उल फ़ित्र की नमाज़ फ़र्ज़ या वाजिब है ?
ईद या बकरीद की नमाज़ फ़र्ज़ नहीं बल्कि वाजिब है यानि फ़र्ज़ जो कुरान से साबित हो और वाजिब हो हदीस से साबित हो।
ईद मुबारक मैसेज (Eid Mubarak 2023 Message in Hindi)
न जुबान से, न दिमाग से न निगाहों से, न गिफ्ट से आपको ईद-उल-फितर मुबारक़ हो डायरेक्ट दिल से! ईद मुबारक !
ईद की नमाज़ का तरीका (Eid ki Namaz Padhne ka Tarika)
पहली रकात
अपने हाथों को कंधे तक उठाय या कानों तक उठाये फिर दायाँ हाथ बायाँ हाथ की जिराह (बीच वाली ऊगँली finger से लेकर कुहनी Elbow तक का हिस्सा) पर रखें। फिर नाफ के नीचे हाथ को बांध ले और सना पढ़े जैसे नीचे दिया गया है...
“सुबहानका अल्लाहुम्मा व बिहम्दीका व तबारका इस्मुका व त’आला जद्दुका वाला इलाहा गैरुका”
ईद उल फ़ित्र की नमाज़ की कुछ जरुरी बाते
ईद उल फ़ित्र नमाज़ और पांच वक्त की नमाज़ से थोड़ा अलग होती है..सबसे पहले हम ये जान लें की ईद eid ul fitr की नमाज़ में न तो अज़ान होती है और ना ही इक़ामत पढ़ी जाती है।
ईद की नमाज़ में 6 तकबीरें होती है 3 तकबीर पहली रकअत के दरमियान सना पढ़ने के बाद होता है और 3 तकबीर दूसरी रकअत में रुके में जाने से पहले अदा की जाती है। ईद के नमाज़ में खुत्बा नमाज़ के बाद पढ़ा जाता है।
ईद पर दान का महत्व
ईद के दिन मस्जिदों में सुबह की प्रार्थना से पहले हर मुसलमान का फ़र्ज़ होता है कि वो दान या भिक्षा दे। इस दान को ज़कात उल-फ़ितर कहते हैं। यह दान दो किलोग्राम कोई भी प्रतिदिन खाने की चीज़ का हो सकता है
Eid Mubarak 2023: ईद मुबारक संदेश
दीपक में अगर नूर न होता तन्हा दिल यूं मजबूर न होता मैं आपको ईद मुबारक कहने ज़रूर आता अगर आपका घर इतनी दूर न होता।
ईद मुबारक संदेश
समंदर को उसका किनारा मुबारक़,
चांद को सितारा मुबारक़,
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक,
दिल को उसका दिलदार मुबारक,
आपको ईद का त्योहार मुबारक !
Eid ki namaz ka tarika in hindi: कैसे करें ईद की नमाज
सबसे पहले नमाज़ की नियत करें और जब इमाम साहब अल्लाह हू अकबर कहें, आप अपने हाथों को कानों तक ले जाएं और हाथ बांध लें. नियत के बाद सना पढ़ें ये है समा "सुबहानकल्लाहुम्मा वबिहम्दिका व तबारा कस्मुका व त’आला जद्दुका व ला इलाहा ग़ैरुक" अब तकबीर होगी तकबीर तीन बार होगी और आप तीनों बार अल्लाह हू अकबर कहकर हाथों को छोड दें और जब चौथी तकबीर होगी तब आप अपने हाथों को कानों तक ले जाय फिर हाथों को बांथ के लें. अब इमाम साहब किरात करेंगे आप उसे सुनें. किरात के बाद रुकू और सजदा होगा फिर दुसरी रकात के लिए खडे हो जाय. दूसरी रकात में इमाम साहब किरात करेंगे उसके बाद फिर तबीर होगी इसबार भी तकबीर तीन बार होगी आपको तीनों बार अपने हाथों को कानों तक ले जाना है फिर छोड देना है. और जब चौथी बार इमाम साहब अल्लाह हू अकबर कहेंगे तो आपको सिथा रुकू मे जाना है. उसके बाद बाकी नमाज़ की तरह अपनी नमाज़ मुकम्मल करनी है.
Eid ki namaz ka time: ईद की नमाज का टाइम
हिन्दुस्तान में लगभग 7:15 से लेकर 9:00 बजे के दरमियान ईद उल फित्र की नमाज़ जरुर अदा कर ली जाती है, गर्मी के कारण ईद की नमाज़ जल्दी ही अदा कर व की जाएगी.
Eid ki namaz ki niyat in hindi: ईद नमाज नियत
नियत दिल में इरादे को कहते हैं अगर आप अपने दिल में ईद की नमाज़ का इरादा कर लेते हैं तो आपकी नियत हो जाएगी लेकिन मुंह से नियत बोलना मुसतहब है इसलिए आप यह पढें...
"नियत करता हूं मैं दो रकात नमाज़ ईद उल फितर की जाईद छः तकबीरों के वास्ते अल्लाह त'आला के पिछे इस इमाम के मुंह मेरा काबा शरीफ की तरफ अल्लाह हू अकबर"
Eid-ul-Fitr 2023 Date In Hindi Live : आज मनाई जाएगी ईद
चांद का दादीरा बीते दिन शुक्रवार को रोजे के आखिरी दिन हो चुका है। ऐसे में आज यानी 22 अप्रैल 2023, शनिवार को ईद मनाई जाएगी।
Happy Eid-ul-Fitr Hindi Wishes Images Live - ईद की धूम
अब कुछ देर बाद ईद का जश्न पूरे देश में देखने को मिलेगा। रेस्टोरेंट से लेकर मॉत तक हर जगह भीड़ देखने को मिलेगी। यह इस्लाम धर्म के सबसे पर्व में से एक है।
Happy Eid-ul-Fitr Hindi Wishes Images Live
कल पूरे भारत में ईद का जश्न
राजधानी दिल्ली समेत शहरों में चांद रात के दिन बाजार गुलजार देखने को मिले। कपड़े, जूते, चप्पल समेत मिठाई, सेवइयां की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई। कल पूरे भारत में ईद का जश्न देखने को मिलेगा।
Eid-ul-Fitr 2023 Date In India Live - ईद का जश्न
ईद की नमाज अदा करने के साथ ही ईद का जश्न मनाया जाता है। इस दिन लोग नहा धोकर नये कपड़े पहनकर ईद एक दूसरे के गले मिलकर व मिठाई खिलाकर ईद की बधाई देते हैं।
Eid-ul-Fitr 2023 Date In India Live: चांद का दीदार, इस दिन मनाई जाएगी ईद
ईद के चांद का दीदार आज शाम कई राज्यों में हो गया है। ऐसे में ईद कल यानी 22 अप्रैल 2023, शनिवार को मनाया जाएगा। दिल्ली के जामा मस्जिद में नमाज 06 बजकर 30 मिनट पर पढ़ी जाएगी।
Eid-ul-Fitr 2023 Namaz Timing Live: शाही नमाज का समय
बता दें दिल्ली के शाही जामा मस्जिद फतेहपुरी में ईद की नमाज 08 बजकर 30 मिनट पर पढ़ी जाएगी।
चांद रात मुबारक
- जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो, आप का हर दिन ईद के दिन से कम न हो, ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो, जिसमें कोई दुःख और कोई गम न हो! चांद रात मुबारक
Happy Eid-ul-Fitr Hindi Wishes: चांद को चांदनी मुबारक
Happy Eid-ul-Fitr Hindi Wishes Images