Eid-ul-Adha 2025 Date: सऊदी अरब में बकरा ईद का चांद कब दिखेगा 27 या 28 मई? नोट कर लें सही तारीख

Eid-ul-Adha 2025 Date In Saudi Arabia, India, Moon Sighting Time: ईद-उल-अजहा को बकरीद के नाम से भी जाता है। ये इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जो हजरत इब्राहीम की अल्लाह के प्रति पूर्ण समर्पण और उनके द्वारा दी गई परीक्षा की याद में मनाया जाता है। जानिए 2025 में यह पर्व कब मनाया जाएगा।

Eid-ul-Adha 2025 Date In Saudi Arabia, India, Moon Sighting Time: ईद-उल-अजहा का त्योहार इस्लामी कैलेंडर के 12वें महीने 'जुल हिज्जा' की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। यह तारीख चांद के दिखने पर निर्भर करती है। यह महीना हज यात्रा के लिए भी प्रसिद्ध है। बकरीद पर मुसलमान हजरत इब्राहीम की उस निष्ठा और बलिदान को याद करते हैं जो उन्होंने अल्लाह के प्रति दिखाई थी। अल्लाह के एक आदेश पर उन्होंने अपने प्रिय पुत्र की कुर्बानी देने का संकल्प ले लिया था। चलिए जानते हैं इस साल ईद-उल-अजहा कब मनाई जाएगी और इसका धार्मिक महत्व क्या है।

Eid-ul-Adha 2025 Date: सऊदी अरब में बकरा ईद का चांद कब दिखेगा 27 या 28 मई? नोट कर लें सही तारीख

बकरा ईद का चांद कब दिखेगा 2025 (Zil Hajj Ka Chand 2025 In Saudi Arabia)

सऊदी अरब में धुल हिज्जा 1446 AH का चांद 27 मई 2025 को देखा जाएगा। यदि यहां चांद 27 मई को दिखाई देता है, तो 28 मई 2025 (बुधवार) को धुल हिज्जा का पहला दिन होगा और ऐसे में सऊदी में ईद-उल-अजहा का त्योहार 6 जून को मनाया जाएगा।

End of Feed