अध्यात्म

Eid UI-Fitr 2024 Date: इस साल ईद उल फितर कब मनाई जाएगी 10 या 11 अप्रैल? जानिए इसकी सही तारीख

Eid UI-Fitr 2024 Date: मुस्लिम लोगों के लिए ईद का त्योहार खास महत्व रखता है। रमजान महीने के आखिरी दिन ईद उल फितर मनाई जाती है जिसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। जानिए इस साल कब है ईद उल फितर या ईद अल फितर (Eid Al-Fitr 2024)।

Image

Eid UI-Fitr 2024 Date In India

Eid UI-Fitr 2024 Date In India: ईद उल फितर को ईद अल फितर, छोटी ईद (Choti Eid 2024) और मीठी ईद (Mithi Eid 2024) के नाम से भी जाना जाता है। ये त्योहार रमजान महीने के अंतिम दिन और शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है। ईद के दिन मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। इस दिन सुबह-सुबह ईद की नमाज अदा की जाती है और फिर सभी एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक देते हैं। 2024 में ईद उल फितर कब मनाई जाएगी इसके बारे में जानते हैं।

2024 में ईद उल फितर कब है (2024 Mein Eid Ul Fitr Kab Hai)

इस्लामिक कैलेंडर अनुसार 2024 में ईद का त्योहार 10 अप्रैल या 11 अप्रैल को मनाए जाने की उम्मीद है। दरअसल ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है। अगर इस साल ईद का चांद 9 अप्रैल को दिखता है तो ईद 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। वहीं अगर चांद 10 तारीख को दिखाई देता है तो 11 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

ईद उल फितर क्या है (Eid Ul Fitr Kya Hai)

ईद उल फितर मुसलमानों का एक धार्मिक त्योहार है। जो रमजान महीने के अंत का प्रतीक होता है। मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं अनुसार ईद का त्योहार जीत की खुशी में मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन पैगंबर मोहम्मद को बद्र के युद्ध में विजय प्राप्त हुई थी। जिसका जश्न मनाने के लिए सभी लोगों में मिठाई बांटी गई थी। कहते हैं तभी से शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाने लगा। इस दिन मुस्लिम लोग स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं और एक-दूसरे को खिलाते हैं।

विशेष तौर पर इस दिन मीठी सेवइयां बनाने की परंपरा है। ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह नहा धोकर नए कपड़े पहनते हैं। इसके बाद ईद की नमाज अदा की जाती है। साथ ही इस दिन नमाज से पहले फितरा देना अनिवार्य होता है। फितरा हर उस इंसान को देना होता है, जो आर्थिक रूप से मजबूत है। फितरा अपनी हैसियत के अनुसार कितना भी दिया जा सकता है। इसकी कोई सीमा तय नहीं है लेकिन अगर किसी के पास ज्यादा पैसा नहीं हैं, तो वह सिर्फ 1 किलो 633 ग्राम गेहूं भी दे सकते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article