LIVE

गोवा में आज ईद का चांद कब दिखेगा? पणजी, मडगांव, वास्को, मापुसा में Moon Sighting Time जानें

Medha ChawlaUpdated Mar 20, 2026, 22:03 IST

Eid ka Chand kab Niklega (आज चाँद कब तक निकलेगा) 20 March Ko Chand Kab Dikhai Dega LIVE Updates: आज 20 मार्च 2026 को पूरी भारत की नजरें ईद के चांद पर टिकी हुई हैं। रमजान के समापन के साथ ही लोग बेसब्री से चांद दिखने का इंतजार कर रहे हैं।

चांद नजर आते ही ईद की तारीख का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी चांद दिखने का समय और पुष्टि बेहद अहम मानी जा रही है। यहां जानिए भारत अरब में आज चांद कब तक दिख सकता है और ईद कब मनाई जाएगी, LIVE अपडेट्स के साथ।


Eid Ka Chand Kab Niklega Aaj Goa: 20 मार्च 2026 को गोवा (Goa) के पणजी, मडगांव, वास्को और मापुसा समेत कई शहरों में ईद का चांद कब दिखाई देगा, जानिए लाइव अपडेट, चांद दिखने की संभावना और आज का सटीक Moon Sighting Time।

गोवा में आज ईद का चांद कब दिखेगा? पणजी, मडगांव, वास्को, मापुसा में Moon Sighting Time जानें
गोवा में आज ईद का चांद कब दिखेगा? पणजी, मडगांव, वास्को, मापुसा में Moon Sighting Time जानें

Eid ka Chand kab Niklega (आज चाँद कब तक निकलेगा) 20 March Ko Chand Kab Dikhai Dega LIVE Updates: आज 20 मार्च 2026 की शाम जैसे-जैसे करीब आ रही है, भारत में ईद के चांद को लेकर उत्सुकता भी चरम पर पहुंच गई है। रमजान का महीना अपने आखिरी पड़ाव पर है और हर किसी की नजर आसमान पर टिकी हुई है। लोग जानना चाहते हैं कि आज चांद दिखेगा या नहीं और अगर दिखेगा तो किस समय नजर आएगा। भारत में चांद दिखने की पुष्टि होते ही ईद की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा, जिसका असर भारत समेत कई देशों पर भी पड़ेगा। यही वजह है कि 'आज चाँद कब निकलेगा सऊदी में' और 'सऊदी अरब में ईद कब है' जैसे सवाल लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।

ईद का चांद देखने की दुआ क्या है, चांद देखने के बाद कौन सी दुआ पढ़ी जाती है, जानें चांद देखने की दुआ पढ़ने का तरीका

हर साल की तरह इस बार भी चांद दिखने का समय मौसम और खगोलीय स्थितियों पर निर्भर करेगा। चांद की पहली झलक मिलने के साथ ही मस्जिदों और धार्मिक संस्थानों से आधिकारिक घोषणा की जाएगी। वहीं भारत में भी लोग सऊदी अरब के अपडेट्स पर नजर बनाए हुए हैं। अगर आज चांद दिखाई देता है तो अगले दिन ईद मनाई जा सकती है, वरना एक दिन और इंतजार करना होगा। ऐसे में इस लाइव अपडेट के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज सऊदी अरब में चांद कब तक नजर आ सकता है और ईद की संभावित तारीख क्या होगी।

जम्मू-कश्मीर में आज ईद का चांद कितने बजे दिखेगा? श्रीनगर, जम्मू, अनंतनाग, बारामूला में Moon Sighting Time की सटीक जानकारी

Eid Ka Chand Kab Niklega (20-March-2026): बिहार में आज ईद का चांद कितने बजे दिखेगा? पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और बेगूसराय में Moon Sighting Time की सटीक जानकारी

MAR 20, 2026 20:05 IST

चंडीगढ़ में आज ईद का चांद कब दिखेगा?

शाम लगभग 6:15 PM से 6:45 PM के बीच
MAR 20, 2026 19:55 IST

गोवा में आज ईद का चांद कब दिखेगा?

शाम 6:45 PM से 7:30 PM के बीच गोवा में आज ईद का चांद नजर आया है।
MAR 20, 2026 19:45 IST

लैलतुल जायज़ा की अहमियत क्या है?

इस रात को अल्लाह अपने बंदों पर खास करम करता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग रमजान में रोजे रखते हैं और ईमानदारी से इबादत करते हैं, उन्हें इस रात उनके अमल का सवाब दिया जाता है। माना जाता है कि यह रात गुनाहों की माफी, दुआओं की कबूलियत और रहमत पाने का बेहतरीन मौका होती है। इसलिए इस रात को जागकर इबादत करना बहुत फायदेमंद माना गया है।
MAR 20, 2026 19:35 IST

लैलतुल जायज़ा पर नमाज पढ़ने का सही तरीका

लैलतुल जायज़ा पर नमाज का कोई अलग या खास तरीका नहीं होता है। इस रात में आम नफ्ल नमाज ही पढ़ी जाती है, लेकिन नियत और दिल की सच्चाई सबसे ज्यादा जरूरी होती है। नमाज पढ़ने का तरीका इस तरह है।

  • सबसे पहले दिल में नियत करें कि आप अल्लाह की रज़ा के लिए नफ्ल नमाज पढ़ रहे हैं।
  • इसके बाद दो-दो रकात करके नफ्ल नमाज अदा करें।
  • हर रकात में सूरह फातिहा पढ़ने के बाद कोई भी छोटी सूरह पढ़ सकते हैं, जैसे सूरह इखलास।
  • इसी तरह आप जितनी चाहें उतनी नफ्ल नमाज पढ़ सकते हैं।


इस रात में तहज्जुद की नमाज भी पढ़ना बहुत अफजल माना जाता है, क्योंकि यह रात के आखिरी हिस्से में पढ़ी जाती है और इसमें दुआ जल्दी कबूल होने की उम्मीद रहती है।
MAR 20, 2026 19:20 IST

ईद का चांद देखने की दुआ अंग्रेजी में

Allahumma ahlilhu `alainā bil-yumni wal-iman, was-salamati wal-Islam, rabbi wa rabbuk Allah

Meaning- O Allah, bring it over us with blessing and faith, and security and Islam. My Lord and your Lord is Allah.
MAR 20, 2026 19:10 IST

ईद का चांद देखने की दुआ हिंदी में

अल्लाहु अकबर, अल्लाहुम्मा अहिल लहू अलैना बिल अमनि वल इमानि वस सलामति वल ईस्लामि वत तौफिकी लिमा तुहिब्बु व तरज़ा रब्बी व रब्बुकल लाह

दुआ का तर्जुमा: "ए अल्लाह! हम पर इस चांद को अम्नो ईमान, सलामती और इस्लाम और उस चीज की तौफीक के साथ तुलु फरमा जो आप पसंद करते हैं और जिसमे आपकी रज़ा है (ए चांद) मेरा और तेरा रब अल्लाह है"
MAR 20, 2026 19:00 IST

चांद की दुआ का महत्व

चांद देखने की दुआ का महत्व सिर्फ धार्मिक होने के साथ ही आध्यात्मिक भी है। दरअसल रमजान के दौरान इंसान खुद को बुराइयों से दूर रखने और अच्छाइयों के करीब लाने की कोशिश करता है। ऐसे में जब शव्वाल का चांद दिखता है, तो यह उस सफर की सफलता और एक नई शुरुआत का संकेत होता है।

इस दुआ का मकसद यह याद करने का है कि जिंदगी में हर नया दिन और हर नया महीना खुद को बेहतर बनाने का, दूसरों के प्रति दयालु बनने का और अल्लाह के करीब जाने का एक नया मौका है।
MAR 20, 2026 18:46 IST

रमजान के चांद की दुआ कैसे पढ़ें?

चांद को देखकर एक या तीन बार दुआ पढ़ सकते हैं। हाथ उठाकर दुआ करना बेहतर माना जाता है, हालांकि बिना हाथ उठाए भी पढ़ी जा सकती है। दुआ के बाद अपने लिए, अपने परिवार और पूरी उम्मत के लिए खैर और बरकत की दुआ करें। इस वक्त गुनाहों से तौबा और अच्छे अमल की नीयत करना भी बहुत अफजल माना गया है।
MAR 20, 2026 18:35 IST

चांद देखने की दुआ क्या है?

अल्लाहुम्मा अहिल्लहू अलैना बिल अम्नि वल ईमान, वस्सलामति वल इस्लाम, रब्बी व रब्बुकल्लाह।
MAR 20, 2026 18:22 IST

भारत में ईद कब मनाई जाएगी?

भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है। दोनों देशों में चांद दिखने का समय अलग-अलग होता है। ऐसे में खाड़ी देशों में ईद की तारीख के ऐलान के बाद भारत में 20 मार्च को चांद देखने के बाद 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी।
MAR 20, 2026 18:16 IST

ईद में दान का महत्व

इस दिन घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। सेवइयां के साथ कई तरह के मीठे व्यंजन बनते हैं। इस दिन परिवार के बच्चों को ईदी देने की भी परंपरा है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को जकात यानी दान भी दिया जाता है ताकि वो भी इस पर्व को मना सकें।
MAR 20, 2026 18:07 IST

अरब देशों में कब मनाई गई ईद?

पाकिस्तान, सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में एक दिन पहले ही चांद का दीदार हो जाता है। इसलिए वहां भारत से एक दिन पहले ईद का पर्व मनाया जाता है। संयुक्त अरब अमीरात ने घोषणा की है कि शव्वाल का चांद न दिखने के कारण ईद-उल-फितर शुक्रवार को मनाई जाएगी। ऐसे में खाड़ी देशों में 20 मार्च 2026 को मीठी ईद मनाना तय हुआ है।
MAR 20, 2026 17:45 IST

ईद की नमाज़ की नियत कैसे करें?

1. दिल से इरादा करें: आपका इरादा (मकसद) ईद की नमाज़ पढ़ने का होना चाहिए।

2. नीयत की दुआ को पढ़ें: इन्नी वाज्जःतु वजहिया लिल्लज़ी फतरसामावाती वलअर्ज़ा हनी -फ़ो -व- वमा आना मिनल मुशरिकीन

ईद की नमाज़ की नियत करने का तरीका: “नियत करता/करती हूँ मैं दो रकात नमाज़ ईद उल-फ़ित्र वाजिब, छह ज़ायद तकबीरों के साथ, वास्ते अल्लाह तआला के, मुंह मेरा काबा शरीफ़ की तरफ, पीछे इस इमाम के।

इसके बाद “अल्लाहु अकबर” कहते हुए हाथ को नाभि के नीचे बांध लें और इमाम के पीछे अपनी तरावीह की नमाज़ को पूरा करें।
MAR 20, 2026 17:31 IST

ईद का चांद देखने की दुआ उर्दु में

“اے اللہ، اس چاند کو ہمارے لیے برکت، ایمان، سلامتی اور اسلام کے ساتھ ظاہر فرما، میرا رب اور آپ کا رب اللہ ہے۔”
MAR 20, 2026 17:30 IST

ईद की फतीहा का तरीका

फातिहा देने के लिए सबसे पहले वुजू का तरीका सीखे फिर वजू कर लें। वज़ू करने के बाद क़िब्ला रू (काबा शरीफ के तरफ मुंह करके) बैठ जाएँ जिस चीज़ पर फातिहा देना हो उसको सामने रख ले। सामने रखना सिर्फ मुबाह और जाइज़ है।

अगर वह चीज़ ढकी (pack) है तो उसे खोल (open) कर ले और लोबान अगरबत्ती सुलगाए (अगर मौजूद हो तो)। और फातिहा की चीजों से दूर रखे और मुस्तहब तरीका पर फातिहा (Fatiha) दे सबसे पहले शुरू और आखिर में 3 – 3 मर्तबा दुरुद शरीफ पढ़े।



दरूदे इब्राहिम – Darood e Ibrahim (3 बार पढ़े)
सुरह काफिरून – Surah Kafiroon (1 बार पढ़े)
सूरए इख़्लास – Surah Ikhlas (3 बार पढ़े)
सूरह फ़लक़ – Surah Falaq (1 बार पढ़े)
सूरह नास – Surah Naas (1 बार पढ़े )
सूरह फ़ातिहा – Surah Fatiha (1 बार पढ़े)
सूरह बक़रह – Surah Baqarah (1 बार पढ़े)
आयत ए खामसह – Aayat-e-Khamsah (1 बार पढ़े)
MAR 20, 2026 17:15 IST

ईद की नमाज में कितनी तकबीर होती हैं?

ईद की नमाज़ में कुल 6 अतिरिक्त तकबीरें होती हैं।
पहली रकात में: सूरह फातिहा और सूरह मिलाने से पहले 3 तकबीरें।
दूसरी रकात में: सूरह फातिहा और सूरह मिलाने के बाद 3 तकबीरें।

ईद की नमाज़ से पहले कुछ सुन्नत आदाब का पालन करना जरूरी है, जैसे ग़ुस्ल करना, अच्छे कपड़े पहनना, इत्र लगाना और खजूर खाना। ईद उल-फितर की नमाज़ दो रकातों में जमात के साथ अदा की जाती है, जिसमें कुल 6 अतिरिक्त तकबीरें होती हैं। नमाज़ के बाद खुत्बा सुनना भी अनिवार्य है।
MAR 20, 2026 17:00 IST

फातिहा किसको कहते है?

किसी नेक काम का सवाब जो हमको खुदा से मिलने वाला है वह किसी दुसरे को बकश देना इसी का नाम फातिहा है।
MAR 20, 2026 16:50 IST

ईद की फातिहा किसके नाम से होती है?

ईद की फ़ातिहा आमतौर पर अल्लाह की रहमत और बरकत की दुआ के रूप में पढ़ी जाती है। इसे आमतौर पर किसी मरहूम (गुज़र चुके व्यक्ति) की रूह को ईसाल-ए-सवाब (सवाब पहुंचाने) के लिए भी पढ़ा जाता है। लोग अपने परिवार के दिवंगत सदस्यों, इस्लामी बुजुर्गों, और नबी ए करीम के सम्मान में भी फ़ातिहा पढ़ सकते हैं।
MAR 20, 2026 16:35 IST

ईद की नमाज़ की तकबीर क्या है?

اللَّهُ أَكْبَرُ، اللَّهُ أَكْبَرُ، لَا إِلٰهَ إِلَّا اللَّهُ، وَاللَّهُ أَكْبَرُ، اللَّهُ أَكْبَرُ، وَلِلَّهِ الْحَمْدُ

अल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर, ला इलाहा इल्लल्लाह, वल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर, वलिल्लाहिल-हम्द।

Allahu Akbar, Allahu Akbar, La ilaha illa Allah, Wallahu Akbar, Allahu Akbar, wa lillahil-hamd.
MAR 20, 2026 16:20 IST

ईद उल-फितर की नमाज़ पढ़ने का तरीका

ईद उल-फ़ित्र की नमाज़ दो रकातों में अदा की जाती है। यह एक खास नमाज़ है जो जमात के साथ अदा की जाती है और इसमें कुछ अतिरिक्त तकबीरें होती हैं। अगर आप ईद की नमाज़ पढ़ने का सही तरीका जानना चाहते हैं, तो इसे ध्यान से पढ़ें-
  • ईद की नमाज़ की नीयत करें दुआ के साथ
  • अल्लाहु अकबर कहते हुए दोनों हाथों को कानों तक उठाएं और फिर हाथों को बांध लें।
  • दुआ ए सना (सुबहानकल्लाहुम्मा ) पढ़ें।
  • अल्लाहु अकबर कहते हुए कानों तक हाथ उठाएं और छोड़ दें।
  • ऐसा तीन बार करें और चौथी बार अल्लाहु अकबर कहते हुए हाथों को बांध लें।
  • इमाम सूरह फातिहा और कोई दूसरी सूरह पढ़ेंगे, जिसे खामोशी से सुनें।
  • रुकू में जाएं और फिर सजदा करें।
  • सजदा करने के बाद अल्लाहु अकबर कहते हुए खड़े हो जाएं।
  • अब आपकी पहली रकात ईद की नमाज़ पूरी हो गयी है।
  • इमाम फिर से सूरह फातिहा और कुरआन की कोई सूरह पढ़ेंगे।
  • सूरह को पढ़ने के बाद अल्लाहु अकबर कहते हुए हाथ को कानो तक उठाकर छोड़ देना है। ऐसा तीन बार करना है।
  • इसके बाद इमाम ‘अल्लाहु अकबर’ कहेंगे, आप भी अल्लाहु अकबर कहते हुए कानों तक हाथ उठाकर छोड़ दें।
  • ऐसा तीन बार करना है।
  • चौथी बार अल्लाहु अकबर कहकर रुकू में चले जाना है।
  • फिर सजदा करें और बाकी की नमाज़ इमाम पूरी करेंगे।