Eid 2025 Date: साल 2025 में भारत में कब मनाई जाएगी ईद, यहां जानिए इसकी सही डेट और महत्व

Eid 2025 Date in India: ईद का त्योहार इस्लाम धर्म के सबसे प्रमेख त्योहार में से एक है। ये पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आइए यहां जानें साल 2025 में भारत में ईद कब मनाई जाएगी।

Eid 2025 Date in India: ईद-उल-फ़ितर की तारीख हमेशा चांद के निकलने पर तय की जाती है। इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहार में से एक ईद का त्योहार माना जाता है। इस दिन मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है और अल्लाह के सबकी सलामती के लिए दुआ मांगी जाती है। ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नये कपड़े पहनते हैं और एक दूसरे के घर में जाकर मिठाईयां बांटते हैं। ईद-उल-फ़ितर को मीठी ईद के नाम से जाना जाता है। इसी दिन एक महीने से चले आ रहे रोज के उपवास का भी समापन होता है। आइए जानें साल 2025 में ईद का त्योहार कब मनाया जाएगा।

Eid 2025 Date in India (ईद उल फितर 2025 डेट)

ईद उल फितर की डेट चांद निकलने के बाद ही तय की जाती है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार साल 2025 में ईद का पर्व मनाने की संभावित डेट 31 मार्च 2025 को हो सकती है। ईद मनाने की सही तिथि 29 मार्च 2025 को चांद निकलने के ऊपर तय की जाएगी।

End of Feed