Dussehra Puja Mantra In Hindi (दशहरा पूजा मंत्र): इस साल दशहरा का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन रावण दहन का समय शाम 5 बजकर 43 मिनट से शुरू होगा और अगले ढाई घंटे तक रहेगा। रावण दहन से पहले दशहरा की पूजा का विधान है। पूजा के समय तीन मंत्रों का जाप जरूरी माना जाता है। इन मंत्रों में भगवान राम, हनुमान जी और माता दुर्गा के मंत्र शामिल हैं। जानिए दशहरा पूजा मंत्रों के बारे में।
Dussehra (Vijayadashami) Puja Mantra, दशहरा पूजा मंत्र
राम मंत्र
"राम रामाय नम:"
इस मंत्र का अर्थ है, भगवान श्रीराम की विजय। यह बेहद लोकप्रिय और आसान मंत्र है। दशहरे पर इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। ऐसी मान्यता है जो कोई भी दशहरा के दिन राम मंत्र का जाप करता है उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। यह मंत्र मनुष्य के अंदर आत्मविश्वास की वृद्धि करता है।
दुर्गा मंत्र
"ओम अपराजितायै नम:"
इस मंत्र का जाप मां दुर्गा की अराधना के लिए किया जाता है। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से मां दुर्गा तुरंत प्रसन्न हो जाती हैं। विजय प्राप्ति के लिए भी इस मंत्र को साधते हैं।
हनुमान मंत्र
पवन तनय बल पवन समाना, बुद्धि विवेक विज्ञान निधाना !
कवन सो काज कठिन जग माहि, जो नहीं होत तात तुम पाहि !!
दशहरा के दिन भगवान हनुमान के इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से शत्रुओं और बुरी शक्तियों से मुक्ति मिलती है। यह मंत्र निडर बनाता है।
