Dussehra 2025 mein kab hai (दशहरा कब है 2025): दशहरा पर्व आश्विन शुक्ल पक्ष में दशमी तिथि को श्रवण नक्षत्र में मनाया जाता है। मान्यताओं अनुसार इसी दिन भगवान राम ने लंका के राजा रावण का वध किया था। तभी से इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाने लगा था। भारत के कई इलाकों में इस पर्व को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। चलिए आपको बताते हैं 2025 में दशहरा कब है।
Dussehra 2025 Date
2025 में दशहरा कब है (Dussehra 2025 mein kab hai)
2025 में दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन गांधी जयंती भी मनाई जाती है। दशहरा की दशमी तिथि 1 अक्टूबर की शाम 7 बजे से लग जाएगी जो 2 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगी।
दशहरा 2025 पूजा मुहूर्त (Dussehra 2025 Puja muhurat)
विजय मुहूर्त - 02:09 PM से 02:56 PM
अपराह्न पूजा का समय - 01:21 PM से 03:44 PM
दशहरा श्रवण नक्षत्र मुहूर्त 2025 (Dussehra Shravana Nakshatra Muhurat 2025)
श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ - 02 अक्टूबर 2025 को 09:13 AM बजे
श्रवण नक्षत्र समाप्त - 03 अक्टूबर 2025 को 09:34 AM बजे
दशहरा क्यों मनाया जाता है (Dussehra Ka Mahatva)
विजयादशमी यानी दशहरा के दिन भगवान श्री राम ने रावण नामक राक्षस का अंत किया था। इसलिए हर साल इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। विजयादशमी को कई जगह दशहरा अथवा दसरा के नाम से भी जाना जाता है। ये नेपाल का मुख्य पर्व है।
