Dussehra 2024 Date (दशहरा 2024 में कब है): दशहरा पर्व आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। ये वही दिन है जब भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसलिए इस दिन लोग रावण दहन करते हैं। ये पर्व हमें ये संदेश देता है कि अच्छाई की जीत होकर ही रहती है। इस दिन कई जगह आयुध पूजा भी की जाती है। चलिए आपको बताते हैं इस साल दशहरा कब है और कब किया जाएगा रावण दहन।
Dussehra 2024 Date
दशहरा कब है 2024 में (Dussehra 2024 Date)
इस साल दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशमी तिथि 12 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 58 मिनट से 13 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगी।
दशहरा पूजा मुहूर्त 2024 (Dussehra Puja Muhurat 2024)
दशहरा पूजा विजया मुहूर्त 12 अक्टूबर की दोपहर 02:03 से 02:49 बजे तक रहेगा। वहीं अपराह्न पूजा का समय 01:17 PM से 03:35 PM तक रहेगा।
दशहरा या विजयादशमी का महत्व (Dussehra Kyu Manaya Jata Hai)
दशहरा यानी विजयादशमी पर्व राक्षस रावण पर भगवान श्री राम की विजय के रूप में मनाया जाता है। तो वहीं इस दिन माता दुर्गा ने दानव महिषासुर का वध भी किया था। इन दो कारणों से हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। नेपाल में दशहरा को दशैं के रूप में मनाया जाता है। इस दिन रावण दहन करने की भी परंपरा निभाई जाती है।
