Maha Shivratri Night: चमत्कारी होती है महाशिवरात्रि की रात, इस रात जागने के मिलते हैं ढेरों लाभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 18, 2023, 01:36 PM IST

Maha Shivratri 2023: महाशिवरात्रि की रात का खास महत्व माना जाता है। इस दिन शिव के भक्त रात्रि भर जागरण करते हैं और शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। जानिए महाशिवरात्रि की रात को जागने से क्या फायदा होता है।

Mahashivratri 2023: शिवरात्रि हर महीने अमावस्या से एक दिन पहले मनाई जाती है। एक वर्ष में 12 से 13 शिवरात्रि होती है। इनमें से फाल्गुन मास में आने वाली शिवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसे महाशिवरात्रि के रूप में पूरे भारत में मनाया जाता है। शिवभक्त इस दिन उपवास रखते हैं , मंदिरो को सजाया जाता है और रात्रि में महादेव और पार्वती जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इस बार शिवरात्रि 18 फरवरी शनिवार को पड़ रही है।

maha shivratri

शिव और शक्ति के मिलन की रात्रि है महाशिवरात्रि, इस रात जागने से मिलते हैं ढेरों लाभ

महाशिवरात्रि की रात को जागने के फायदे

  • महाशिवरात्रि की रात बहुत खास होती है। शिव भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह रात भगवान शिव की आराधना करने के लिए बहुत अच्छी होती है। महाशिवरात्रि की रात साधना और ध्यान करना चाहिए।
  • महाशिवरात्रि की रात को सोना नहीं चाहिए बल्कि रात को शिव और पार्वती का ध्यान करना चाहिए। इससे शक्ति का संचार होता है।
  • महाशिवरात्रि की रात्रि ऊर्जा और ज्ञान से भरपुर होती है। महाशिवरात्रि की रात मानव तंत्र के भीतर ऊर्जाओं का एक स्वाभाविक उभार होता है।
  • इस रात रीड की हड्डी को सीधा करके सीधी मुद्रा में बैठना चाहिए और रात भर जागकर ध्यान लगाना चाहिए इससे ना केवल धार्मिक पथ पर चलने वालों को बल्कि अन्य लोगों को भी लाभ होता है।
  • अगर आप योगी हैं तो शिवरात्रि की रात को आपको जागकर शिव भगवान की स्तुति करनी चाहिए। रीड की हड्डी को सीधी कर सीधी मुद्रा में बैठे और ध्यान लगाने से आपके भीतर एक नई शक्ति का संचार होता है।
  • महाशिवरात्रि आपके और आपके परिवेश के भीतर एक गहरी आयामी धारणा के लिए आपके मन की तीसरी आंख खुलने की दिशा में आपकी यात्रा को सुगम बनाती है।
  • मान्यता है कि शिवरात्रि पर रात में जागकर भगवान शिव की आराधना करने से हर इच्छा पूरी होती है।

महाशिवरात्रि का महत्व (Maha Shivratri Significance)

End of Feed