Dhanteras 2022 Date Time Muhurat: हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन से दिवाली के पर्वों की माला की शुरुआत हो जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कुबेर, धन की देवी मां लक्ष्मी और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरी की पूजा अर्चना करने से यश, वैभव व आरोग्य की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन सोने चांदी व आभूषण के साथ झाड़ू खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। बिना झाड़ू की खरीदारी के धनतेरस (Dhanteras 2022) की पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती। झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने व इसे पूजा में शामिल करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव अपने भक्तों पर बना रहता है व धन की प्राप्ति में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं को अंत होता है।
धनतेरस पर झाड़ू खरीदते समय ना करें ये गलती
झाड़ू एक तरफ जहां धन प्राप्ति की साधक है, वहीं यह धन की बर्बादी का भी कारण बन सकती है। जी हां धनतेरस के अवसर पर यदि आप उल्टी सीधी झाड़ू घर पर लाते हैं, तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपके घर की बर्बादी का कारण बन सकता है। ऐसे में धनतेरस पर झाड़ू खरीदते समय नीचे दिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें।
धन्य धान में होती है वृद्धि
पुराणों की मानें तो धनतेरस के दिन धाड़ू खरीदने से धन धान्य में वृद्धि होती है और धन प्राप्ति के मार्ग में आने वाली सभी बाधाओं का अंत होता है। साथ ही अनावश्यक खर्चों पर विराम लगता है। इसलिए भूलकर भी झाड़ू खरीदते समय यह गलती ना करें।
सीक वाली या फूल झाड़ू खरीदें
धनतेरस पर सीक वाली या फूल झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन भूलकर भी फैन्सी या फूल वाली झाड़ू ना खरीदें। साथ ही ध्यान रहे झाड़ू की तिल्लियां पतली और मुरझाई हुई नहीं होनी चाहिए। कहा जाता है कि इसकी तिल्लियां तिजनी ज्यादा घनी होती हैं, उतना ही अच्छा माना जाता है।
प्लास्टिक वाली झाड़ू भूलकर भी ना लाएं
इस दिन भूलकर भी प्लास्टिक की वस्तुएं या प्लास्टिक वाली झाड़ू ना खरीदें। प्लास्टिक को अशुद्ध धातु माना जाता है। धनतेरस पर अशुद्ध धातु की खरीदारी आपके लिए नकारात्मक प्रभाव व बर्बादी का कारण बन सकती है। ऐसे में इन चीजों को खरीदने से बचें।
पूजा के बाद ही करें इस्तेमाल
ध्यान रहे धनतेरस पर झाड़ू खरीदकर लाने के बाद उसका सीधा इस्तेमाल ना करें। पहले पुरानी व नई झाड़ू दोनों की पूजा करें, इसे कुमकुम व अक्षत अर्पित करें। पूजन के बाद इसे अलमारी पलंग के नीचे रख दें। दिवाली के अगले दिन से इसका इस्तेमाल करें।
इन बातों का रखें ध्यान
झाड़ू पर पैर लगना शास्त्रों में अशुभ माना जाता है। इसलिए ध्यान रहे धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ी का इस्तेमाल करते समय ये आपके पैर पर नहीं लगनी चाहिए। साथ ही इसे ऐसी जगह रखें जहां पर यह सुरक्षित हो।
