अध्यात्म

दिवाली पर कितने दिए जलाने चाहिए? घर में दीया कहां-कहां रखना चाहिए? जानें, किस दिशा में होगा दीपक की बत्ती का मुंह

D​iwali Me Kitne Diye Jalaye: आज दिवाली का शुभ दिन है और आज के दिन लोग अपने घर को दीपक से सजा देते हैं। लेकिन इस दिन कितने दीपक जलाने चाहिए, इस बात की जानकारी आपको यहां से मिलेगी। साथ ही यहां ये भी बताया गया है कि आपको दीया किस दिशा में और कहां-कहां रखना है।

Image

दिवाली पर घर में कितने दीपक जलाने चाहिए (pic credit: canva)

Diwali Me Kitne Diye Jalaye: दिवाली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय, अज्ञान पर ज्ञान की जीत, और बुराई पर अच्छाई की सफलता का प्रतीक है। आज 20 अक्टूबर को देशभर में दिवाली मनाई जा रही है। आज शाम में गणेश लक्ष्मी जी की पूजा की जाएगी और पूरे घर को दीपक से सजाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस परंपरा की शुरुआत अयोध्या से हुई थी। कहा जाता है कि जब भगवान राम 14 सालों बाद वनवास से अयोध्या वापस लौट रहे थे तब अयोध्या के नगरवासियों ने उनके स्वागत में दीप जलाए थे। यहां से आप जान सकते हैं कि आज आपको अपने घर में कितने दीपक जलाने हैं। साथ ही यहां से दीए से जुड़ी और भी कई जानकारी दी गई है।

दिवाली पर कितने दिए जलाने चाहिए?

दीपावली में कितने दीपक जलाने चाहिए, इसकी कोई निश्चित संख्या नहीं है, लेकिन 1, 5, 7, 9, 11, 51 या 108 जैसी विषम संख्याओं में दीपक जलाना शुभ माना जाता है, क्योंकि विषम संख्याओं को पूर्णता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। आप अपनी सामर्थ्य और इच्छा के अनुसार दीपक की संख्या चुन सकते हैं, और इस त्योहार को मनाने के लिए कम से कम 5 दीपक जलाना जरूरी होता है।

दिवाली का दीया किस दिशा में रखना चाहिए?

दीपक की बत्ती का मुंह पूर्व या उत्तर की ओर होना चाहिए, क्योंकि ये दिशाएं शुभ मानी जाती हैं। घर में सबसे पहले दक्षिणी दिशा में दीपक जलाये जाने चाहिए, उसके बाद पश्चिम दिशा में जलायें जाने चाहिए। सबसे ज्यादा दीपक दक्षिण दिशा में रखने चाहिए, उससे कम दीपक पश्चिम दिशा में रखने चाहिए, उससे भी कम दीपक पूर्व दिशा में रखने चाहिए और सबसे कम दीपक उत्तर दिशा में रखने चाहिए।

दिवाली पर दीया जलाते हुए कौन सा मंत्र पढ़ना चाहिए?

शुभं करोति कल्याणं आरोग्यम् धनसंपदा।

शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपकाय नमोऽस्तु ते।।

दिवाली के दीपक को कहां-कहां रखना चाहिए?

दिवाली में दीपक जलाकर मंदिर में, मुख्य द्वार, लिविंग रूम में, किचन में, छत और बालकनी में, तुलसी पौधे के पास, पीपल के पेड़ के नीचे, घर के पास के मंदिर में, घर के हर कमरे में, बाथरूम के बाहर एक दीपक रखना चाहिए।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article