Diwali Bhog List 2024: दिवाली का त्योहार माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा को समर्पित होता है। ये पर्व पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों में दिवाली के दिन को बहुत ही खास माना गाया है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से और उनको उनकी प्रिय चीज का भोग लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पूजा के समय में भोग का बहुत ही महत्व होता है। पूरे विधि- विधान के साथ पूजा करने के बाद भोग लगाया जाता है। ऐसे में आइए जानें दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए। यहां देखें पूरी लिस्ट।
Diwali Bhog List 2024 (दिवाली भोग लिस्ट 2024)
सिंघाड़े का भोगदिवाली के दिन आप लक्ष्मी जी की पूजा में सिंघाडे़ का जरूर प्रयोग करें। यह धन का प्रतीक माना जाता है। इसका भोग लगाने से धन में वृद्धि होती है और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
केले का भोग
लक्ष्मी और गणेश की पूजा में केले का इस्तेमाल करें। इस दिन पूजा में केले का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसका भोग लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
मखाने और खिल का भोग
दिवाली की पूजा में मखाने और खिल का भोग लगाना बहुत ही शुभ होता है। लक्ष्मी जी को मखाना बहुत ही प्रिय है। पूजा में इसको जरूर शामिल करें।
मिठाई का भोग
दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को मोतीचोर के लड्डू, गुलाब जामुन, बर्फी या अन्य किसी मिठाई का भोग लगा सकते हैं। मिठाई का भोग लगाकर इस दिन प्रसाद के रूप में सबको बांटना चाहिए।
हलवा
दिवाली पर आप माता लक्ष्मी को हलवे का भी भोग लगा सकते हैं। इस दिन घर में देशी घी में सूजी का हलवा बनाकर माता लक्ष्मी को भोग लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
