Diwali Puja Time Shubh Muhurat 2025 For Business, Shop, Office, Factory: दुकान, ऑफिस और फैक्ट्री में दिवाली पूजन करना एक शुभ परंपरा है जो व्यापार, समृद्धि और सौभाग्य को आकर्षित करने के लिए की जाती है। यह पूजा मुख्य रूप से लक्ष्मी माता और भगवान गणेश को समर्पित होती है। तो अब चूंकि आज दिवाली है तो आज दुकान, ऑफिस और फैक्ट्री में दिवाली की पूजा कितने बजे होगी, ये खूब सर्च किया जा रहा है। यहां से आपको इस सवाल का जवाब मिल सकता है।
दुकान, ऑफिस, फैक्ट्री में दिवाली पूजा का समय 2025 (pic credit: canva)
दुकान, ऑफिस, फैक्ट्री में दिवाली पूजा का समय 2025
ज्योतिषीय नियम के अनुसार कारोबार में लाभ और उन्नति के लिए दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान, ऑफिस में दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त कुंभ लग्न में लेना चाहिए। दुकानदार, ऑफिस, फैक्ट्री में दिवाली पूजन शाम 3:30PM से शुरू कर सकते हैं। दिवाली की पूजा 3:30PM से 5PM के बीच करना शुभ है। इसके अलावा पूजा की तैयारी 5 PM के बाद शुरू करना सही रहेगा अगर आपको 7:08 PM पर पूजा करनी है। ये मुहूर्त भी शुभ है।
दुकान, ऑफिस, फैक्ट्री में दिवाली पूजा की सामग्री-
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति या चित्र
लाल/पीला कपड़ा
अक्षत
रोली, हल्दी, कुमकुम
फूल, माला
धूप, दीपक, कपूर
मिठाई, फल
नए खाते/बहीखाते
सिक्के या नोट
नारियल, कलश
पान, सुपारी, लौंग, इलायची
दुकान, ऑफिस, फैक्ट्री में दिवाली पूजा कैसे की जाती है?
पूजा करने से पहले दुकान, ऑफिस या फैक्ट्री की साफ-सफाई अच्छे से करें। मुख्य द्वार पर तोरण और रंगोली बनाएं। एक साफ स्थान पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति/चित्र स्थापित करें। मूर्ति के सामने दीया जलाएं। तांबे या मिट्टी का कलश लेकर उसमें पानी, सुपारी, सिक्का, हल्दी और आम के पत्ते डालें। ऊपर नारियल रखें और कलश को देवी लक्ष्मी के समीप रखें। तिलक लगाएं, पुष्प अर्पित करें, चावल चढ़ाएं। धूप, दीप दिखाएं। मिठाई, फल आदि का भोग लगाएं। अपने नए खाता-बही या बहीखाते या रजिस्टर को देवी लक्ष्मी के सामने रखें। उस पर श्री या श्री गणेशाय नमः लिखें। फूल, चावल, तिलक लगाकर पूजा करें। गणेश जी और लक्ष्मी जी की आरती करें। पूजा के बाद दुकान या ऑफिस की तिजोरी, कैश बॉक्स या अकाउंट सेक्शन में एक छोटी धन पोटली या चांदी का सिक्का रखें। अगर फैक्ट्री है, तो मुख्य मशीन, इन्वेंटरी या गेट पर भी तिलक व दीपक लगाना शुभ होता है।
