अध्यात्म

Dhanvantri Stotra: धनतेरस के दिन करें धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ, धन की नहीं होगी कमी

Dhanvantri Stotra: धनतेरस के दिन धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इस दिन स्तोत्र का पाठ करने से धन का आगमन होता है। यहां पढ़ें धन्वंतरि स्तोत्र लिरिक्स।

Image

Dhanvantri Stotra

Dhanvantri Stotra Lyrics: धनतेरस के दिन से ही दिपावली की शुरुआत हो जाती है। ये पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस साल धनतेरस आज यानि 29 अक्तूबर 2024 को मनाया जा रहा है। धनतेरस पर शाम के समय में भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान धन्वंतरि भगवान अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरि को विज्ञान और चिकित्सक का प्रतीक भी माना जाता है। धनतेरस पर इनकी पूजा करने से धन की प्राप्ति के साथ- साथ अच्छे सेहत की भी प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस पर धन्वंतरी स्तोत्र का पाठ करना बहुत ही उत्तम माना गया है। धन्वंतरी स्तोत्र जाप करने से भगवान धन्वंतरि के साथ- साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। यहां पढ़ें धन्ंवति स्तोत्र लिरिक्स।

Dhanvantri Stotra Lyrics (धन्वंतरी स्तोत्र लिरिक्स)

ॐ शंखं चक्रं जलौकां दधदमृतघटं चारुदोर्भिश्चतुर्मिः।

सूक्ष्मस्वच्छातिहृद्यांशुक परिविलसन्मौलिमंभोजनेत्रम॥

कालाम्भोदोज्ज्वलांगं कटितटविलसच्चारूपीतांबराढ्यम।

वन्दे धन्वंतरिं तं निखिलगदवनप्रौढदावाग्निलीलम॥

ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:

अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय

त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप

श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥

Dhanvantri Stotra ka Patha Kaise karen (धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ कैसे करें)

धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ भगवान धन्वंतरि जी की प्रतिमा के सामने करें। उत्तर दिशा में मूर्ति स्थापित करें और धन्वंतरि जी को पीले रंग की मिठाई का भोग अर्पित करें। प्रतिमा के सामने आसन पर बैठकर भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करें और फिर धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करें। उसके बाद अंत में भूल- चूक के लिए क्षमा याचना करें।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article