Dhanu Sankranti Upay 2024: धनु संक्रांति पर करें ये खास उपाय, घर में आएगी बरकत

Dhanu Sankranti Upay 2024: संक्रांति तिथि सनातन धर्म की खास तिथि मानी जाती है। संक्रांति तिथि पर सूर्य ग्रह अपनी राशि बदलते हैं। इस दिन कुछ उपायों को करना बहुत ही शुभ फलदायी होता है। आइए जानें धनु संक्रांति पर किन उपायों को करना चाहिए।

Dhanu Sankranti Upay 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार धनु संक्रांति के दिन सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करते हैं। इस साल धनु संक्रांति 15 दिसंबर 2024 को पड़ रही है। धनु संक्रांति के दिन से ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। धनु राशि में सूर्य के प्रवेश करने से सूर्य की गति थोड़ी धीमी हो जाती है। धनु संक्रांति पर सूर्य देवता की पूजा- अर्चना की जाती है। इसके साथ ही इस दिन दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों में धनु संक्रांति के दिन के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। आइए जानें कि धनु संक्रांति के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Dhanu Sankranti Upay 2024 (धनु संक्रांति उपाय 2024)

नौकरी में तरक्की के लिए

यदि आप अपनी नौकरी और कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं तो धनु संक्रांति के दिन आप गंगा स्नान करके सूर्य देवता को जल अर्पित करें। धनु संक्रांति के दिन आप सूर्य देव की पूजा करते समय ओम सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें।

End of Feed